इस साल का आईपीएल ऑक्शन 2024 की चर्चा हर जगह पर हुई थी। इस साल एक तरफ जहां कई खिलाड़ियों ने सबसे महंगे प्लेयर होने का रिकॉर्ड बनाया है। दूसरी तरफ कुछ ऐसे खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो पिछले साल अच्छे दामों पर बिके लेकिन इस साल उनको उनकी काबिलियत के हिसाब से दाम नहीं मिल पाए। इन्हीं में से एक नाम अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमुल्लाह गुरबाज हैं। गुरबाज ने साल 2023 में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए कई महत्वपूर्ण पारियों में टीम को जीत दिलाने में महप्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन इस साल उन्हें फिर से कोलकाता ने ही खरीदा लेकिन कम दाम में।
गुजबाज ने मचाया धमाल
अब गुरबाज ने यूएई के दुबई में कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद केकेआर का खैमा उन्हें देखकर काफी खुश होगा। दरअसल, 22 साल के रहमानुल्लाह गुरबाज ने यूएई के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में सिर्फ 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान गुजबाज का स्ट्राइक रेट 200 के करीब का था। उन्होंने इस पारी में कुल 7 चौके और उतने ही 7 छक्के लगाए।
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2023 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने रहमानुल्लाह गुजबाज को सिर्फ 50 लाख रुपये में खरीदा था। इस दौरान गुरबाज ने अपने पहले ही सीजन में धमाल मचा दिया था। उन्होंने साल 2023 के सीजन में 133.5 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कुल 227 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके बाद दूबारा आईपीएल 2024 के लिए केकेआर ने रहमानुल्लाह को 50 लाख रुपये में रिटने कर लिया। गुजराब साल 2023 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनर बल्लेबाज व विकेटकीपर के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: टी-20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी, रैना भी सूची में है शामिल
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

