रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
अहमदाबाद में एक बार फिर गेंदबाजों के लिए काफी मदद होगी जिससे बड़ा टोटल देखने को नहीं मिलेगा। यहां पर लो स्कोर भी डिफेंड हो सकता है।तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल फाइनल में टॉप 5 सबसे लोएस्ट टोटल कौन से डिफेंड हुए हैं?
आईपीएल फाइनल में टॉप 5 लोएस्ट डिफेंस टोटल
5. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 168/5
चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांचवां सबसे लोएस्ट टोटल डिफेंड किया था। सीएसके ने पहले खेलते हुए सुरेश रैना के अर्धशतक और विजय, धोनी की इंपैक्टफुल पारियों की बदौलत 168 रन बनाने में सफल हुई थी।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। सचिन एक तरफ से रन बना रहे थे लेकिन कोई उनका साथ नहीं दे रहा था और बढ़ते रन रेट के चक्कर में वो आउट हो गए थे। अंत में कायरा पोलार्ड ने कुछ बड़ी हिट्स लगाई लेकिन एमएस धोनी की अनोखी फील्डिंग टैक्टिक्स के चलते वो आउट हुए थे और चेन्नई ने 22 रनों से मैच जीता था।
4. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 149/8
मुंबई इंडियंस आईपीएल फाइनल में लोएस्ट टोटल डिफेंड करने में माहिर हैं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कायरा पोलार्ड के 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रनों की बदौलत और डिकॉक की पारी की बदौलत 149 रन बनाए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही थी। डुप्लेसिस और वाटसन के बाद बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। अंतिम ओवर में मलिंगा ने 9 रन डिफेंड करते हुए मुंबई को 1 रन से जीता दिया था।
3. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (148/9)
मुंबई इंडियंस ने 2013 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कायरा पोलार्ड के 30 गेंदों में 62 और अंबाती रायुडू के 37 रनों की बदौलत 148 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग की बल्लेबाजी को देखते हुए यह टोटल ज्यादा बड़ा नहीं माना जा रहा था। लेकिन मलिंगा ने पहले ओवर में माइकल हसी और सूरज रैना को आउट कर दिया जिसके बाद टीम कोलेप्स कर गई। धोनी ने 45 गेंदों में 63 रन बनाए लेकिन वो जीत दिलाने में सफल नहीं रहे। मुंबई ने 23 रनों से मुकाबला जीतकर पहला टाइटल जीता था।
2. डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (143/6)
साल 2009 का आईपीएल फाइनल साउथ अफ्रीका में खेला गया था। डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्षल गिब्स के अर्धशतक और एंड्रयू सायमंड्स के तेज 33 रनों की बदौलत डेक्कन चार्जर्स ने 143 रन बनाए थे।
बेंगलुरु की टीम की तरफ से कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। रियोल्फ वेन डर मर्व ने 32 रन बनाए लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकें। डेक्कन चार्जर ने 6 रनों से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
1. मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (128/9)
आईपीएल फाइनल में सबसे लोएस्ट टोटल डिफेंड करने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम पर हैं। उन्होंने 2017 में हैदराबाद में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ यह कारनामा किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन कुणाल पांड्या ने अकेले दम पर अर्धशतक लगाते हुए टीम को 128 रन तक पहुंचाया था। राइजिंग पुणे की शुरुआत ठीक हुई थी। स्टीव स्मिथ एक छोड़पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाकर खेल रहे थे। अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी लेकिन मिचेल जॉन्सन ने डिफेंड कर दिया था। मुंबई ने 1 रन से जीत दर्ज की थी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

