टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय टीम के आगे आने वाले टेस्ट सीजन की शुरुआत है। इसके बाद उन्हें श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलनी है। तैयारी के लिहाज से यह मुकाबला काफी जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल करेंगे ओपनिंग
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। दोनों पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाले हुए है और उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।
इसलिए भारतीय टीम कोई बदलाव नहीं करेगी। वहीं टॉप ऑर्डर में लगातार मौका मिलने के बाद भी सफल न होने वाले साईं सुदर्शन को फिर से एक बार नंबर 3 पर मौका दिया जाएगा। इसकी पुष्टि गौतम गंभीर ने की है।
शुभमन, पंत और रेड्डी संभालेंगे मिडल ऑर्डर
वहीं भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और पूर्व उपकप्तान ऋषभ पंत के ऊपर है। वो दोनों टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी है। क्योंकि पिछले कुछ समय में उन्होंने ही सबसे ज्यादा रन बनाए है। वहीं नंबर 6 पर नीतीश रेड्डी को मौका दिया जा सकता है।
हर्ष दुबे कर सकते हैं डेब्यू
वहीं नंबर 7 पर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिलेगा। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है इसलिए उनकी जगह पर कोई संदेह नहीं है। रविंद्र जडेजा को इस मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह पर डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे डेब्यू कर सकते हैं।
कुलदीप, सिराज और कृष्णा संभालेंगे गेंदबाजी की जिम्मेदारी
वहीं गेंदबाजी का भार अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव के ऊपर रहेगा जबकि तेज गेंदबाजी की कमान गुजरात टाइटंस के मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में रहेगी। वो आईपीएल में काफी शानदार फॉर्म में थे इसलिए उन्हें मौका दिया गया है। दोनों का टेस्ट रिकॉर्ड भी काफी शानदार है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप कप्तान), साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

