भारत के क्रिकेटरों की बात हो और हैंडसम खिलाड़ियों का ज़िक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। टीम इंडिया के प्लेयर्स मैदान के अंदर अपने शानदार प्रदर्शन से तो छाए ही रहते हैं, वहीं मैदान के बाहर अपनी पर्सनैलिटी और स्टाइल से भी करोड़ों फैंस का दिल जीत लेते हैं।
इन खिलाड़ियों की लोकप्रियता सिर्फ़ लुक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल के प्रति जुनून, फिटनेस और शानदार प्रतिभा उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में शामिल करती है।
विराट कोहली के अलावा भी टीम इंडिया में कई ऐसे स्टार क्रिकेटर हैं, जिनका चार्म और स्मार्टनेस उनके फैन बेस को और भी खास बनाता है। केएल राहुल, रोहित शर्मा जैसे सितारे अपनी स्टाइल, पर्सनालिटी और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जाने जाते हैं।
तो आइए डालते हैं नज़र भारत के 5 सबसे स्मार्ट और आकर्षक क्रिकेटरों की लिस्ट पर।
1. विराट कोहली

विराट कोहली अपनी खूबसूरती, ऊर्जा और करिश्माई पर्सनैलिटी के कारण इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। वे न सिर्फ़ अपने शानदार क्रिकेट कौशल और हमेशा फिट रहने की आदत के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपने लुक्स, दाढ़ी और स्टाइलिश आउटफिट्स की वजह से भी दुनियाभर के फैंस और ब्रांड्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
कोहली इस समय करीब 26 से 30 से ज़्यादा ब्रांड्स का प्रतिनिधित्व करते हैं और कई बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ भी काम कर चुके हैं, जिसने उनकी पहचान को और मजबूत बनाया है। मैदान पर वे मज़बूत और आत्मविश्वासी दिखते हैं, वहीं मैदान के बाहर उनका डैशिंग अंदाज़ और फ़ैशन सेंस सबको आकर्षित करता है।
यही वजह है कि आज विराट कोहली सिर्फ़ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि युवाओं के लिए हीरो और फैशन आइकॉन बन चुके हैं।
2. केएल राहुल

केएल राहुल अपनी स्मार्ट पर्सनालिटी और कूल स्टाइल की वजह से इस सूची में खास जगह बनाते हैं। उनके स्टाइलिश आउटफिट्स, मॉडर्न हेयरस्टाइल और दमदार टैटूज़ ने उन्हें न सिर्फ़ क्रिकेट फैंस का फ़ेवरेट बनाया है, बल्कि उन्हें एक सच्चा फ़ैशन आइकॉन भी बना दिया है।
मैदान पर राहुल की शांत और क्लासिक बल्लेबाजी शैली उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग करती है, वहीं मैदान के बाहर उनका ट्रेंडी और कॉन्फिडेंट लुक युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर है। यही वजह है कि वे कई बड़े ब्रांड्स जैसे SG, Tata Nexon, Colgate और Puma के विज्ञापनों का हिस्सा हैं।
3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा, जिन्हें उनकी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया “हिटमैन” के नाम से जानती है, अपनी शानदार पर्सनालिटी और आकर्षक लुक्स के कारण भी बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी प्यारी मुस्कान और सहज स्वभाव ने उन्हें क्रिकेट फैंस के दिलों में खास जगह दिलाई है।
फैन्स न सिर्फ़ उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी के टैलेंट की वजह से उन्हें पसंद करते हैं, बल्कि उनके सादगी भरे और स्टाइलिश लुक्स के भी दीवाने हैं। यही वजह है कि रोहित शर्मा कई बड़े ब्रांड्स जैसे Dream11, Adidas, Nissan, Oppo, La Liga, Jio Cinema, Max Life Insurance, CEAT Tyres और TCL के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
4. शुभमन गिल

शुभमन गिल आज भारत के युवा क्रिकेट फैंस के लिए किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। मैदान पर उनकी क्लासिक बल्लेबाज़ी, और मैदान के बाहर उनका स्टाइल और मासूम-सी मुस्कान उन्हें बेहद खास बनाती है। उनके हेयरस्टाइल, प्यारी स्माइल और जेंटल पर्सनालिटी ने उन्हें युवाओं का फ़ेवरेट बना दिया है।
गिल न सिर्फ़ अपनी बल्लेबाज़ी से, बल्कि अपने शांत और प्रेरणादायी स्वभाव से भी नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं। यही कारण है कि वे कई बड़े ब्रांड्स जैसे Nike, Coca-Cola, MRF और Bajaj Allianz के ब्रांड एम्बेसडर हैं।
5. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या सिर्फ़ अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और ऑलराउंड खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपने जबरदस्त फ़ैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। स्टाइलिश आउटफिट्स, नए-नए हेयरस्टाइल और उनके टैटूज़ उनकी पर्सनालिटी को और भी ख़ास बनाते हैं। पांड्या का फैशन स्टेटमेंट हमेशा ट्रेंड में रहता है और वे मैदान के बाहर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।
वे कई बड़ी कंपनियों जैसे Gulf Oil, BoAt, Dream11 और Monster Energy के ब्रांड एम्बेसडर हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है। हार्दिक आधुनिक भारतीय क्रिकेटर की करिश्माई और ग्लैमरस छवि का बेहतरीन उदाहरण हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

