Test Twenty: इस मौजूदा समय में दुनियाभर में क्रिकेट टेस्ट, टी-20 और वनडे प्रारूप में खेला जाता है। लेकिन इस बीच अब खबर यह आ रही है कि क्रिकेट चौथे फॉर्मेट में भी खेले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तभी तो अब इस बीच खेल उद्यमी गौरव बहिरवानी ने आधिकारिक तौर पर ‘टेस्ट ट्वेंटी’ प्रारूप का अनावरण किया है। वहीं इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि एबी डिविलियर्स, क्लाइव लॉयड, मैथ्यू हेडन और हरभजन सिंह इस सलाहकार बोर्ड का हिस्सा हैं। आइए इस खबर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
कैसा रहेगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’ का फॉर्मेट :-

क्रिकेट के खेल में टेस्ट ट्वेंटी एक नया प्रारूप है। इसमें प्रत्येक टीम एक ही दिन में 2 पारियां खेलेंगी। इसके अलावा इस मैच में कुल 80 ओवर होंगे। इसके चलते हुए अब टी-20 की तेजी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट की रणनीति भी हमें इस फॉर्मेट में देखने को मिलेगी। वहीं यह मैच केवल 1 ही दिन का रहेगा। इसके चलते हुए इसमें टेस्ट और टी-20 प्रारूप दोनों के कुछ नियम शामिल होंगे। तभी तो अब इस मैच का नतीजा जीत, हार, टाई या ड्रॉ किसी भी रूप में हो सकता है।
जनवरी 2026 में खेला जाएगा पहला सीजन :-
इसके अलावा इस फॉर्मेट के संस्थापक बहिरवानी ने बताया है कि चैंपियनशिप का पहला सीजन जनवरी 2026 में जूनियर टेस्ट टी-20 चैंपियनशिप के नाम से शुरू होने वाला है। वहीं शुरुआत में यह केवल 13 से 19 साल के लड़कों के लिए होगा।

लेकिन इसके बाद दूसरे सीजन से यह युवा लड़कियों के लिए भी दरवाजे खोल देगा। इसके बाद बहिरवानी ने कहा कि, “इसकी विजेता टीम को एक ताज प्रदान किया जाएगा। वहीं इस फॉर्मेट का उद्देश्य क्रिकेट के महान खिलाड़ियों और अत्याधुनिक तकनीक के जरिए उन्नति करना है।”
पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने किया इसका समर्थन :-
इस नए फॉर्मेट का डिविलियर्स, क्लाइव लॉयड और हरभजन जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने पूरा समर्थन किया है। तभी तो अब डिविलियर्स ने इस फॉर्मेट को लेकर कहा है कि, “यह फॉर्मेट मानसिक और भावनात्मक संतुलन सिखाता है।

तभी तो असफलता से मत डरो, अपना सर्वस्व देने के लिए तैयार रहो।” इसके अलावा पूर्व कैरेबियाई दिग्गज लॉयड ने इस फॉर्मेट की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि, “टी-20 एक प्रदर्शनी है, टेस्ट क्रिकेट एक परीक्षा है। मुझे इस प्रारूप में कोई कमी नहीं दिखती।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

