Monday, February 16

Google News Sports Digest Hindi

Ajinkya Rahane: इस समय रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। लेकिन वह पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की योजनाओं से बाहर चल रहे रहाणे अभी लगातार घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह अभी भी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

Ajinkya Rahane मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बची है :-

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि अभी उनके अंदर काफी क्रिकेट बची है। इसके लिए उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा है कि, “इस समय मैं सबसे ज्यादा उम्र का खिलाड़ी हूं। लेकिन अभी भी मैं खुद को काफी युवा महसूस करता हूं।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इस समय मैं अपना उच्चतम प्रदर्शन करने के लिए भी काफी फिट हूं। मुझे इस क्रिकेट के खेल से काफी प्यार है। वहीं इस खेल में मेरी शानदार प्रदर्शन करने की भूख बरकरार है। क्यूंकि मैं अपने प्रदर्शन से कभी भी संतुष्ट नहीं होता हूं। इस दौरान मैं खेलते हुए कभी चीजों को हल्के में नहीं लेता हूं।”

टीम में अपनी वापसी को लेकर क्या बोले रहाणे :-

भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी वापसी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि, “मैं इस मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहा हूं। इस बीच मैं मुंबई की टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा हूं। क्यूंकि मेरा लक्ष्य केवल भारतीय टीम में वापसी पर लगा है।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

जब कुछ साल पहले मुझे भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद मैंने काफी रन बनाए थे। इसके बाद मुझे फिर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन इसके बाद मुझे फिर से टीम से बाहर कर दिया गया है। लेकिन मेरे नियंत्रण में बस अपनी टीम के लिए खेलना है है।”

इस रणजी सीजन में रहाणे का प्रदर्शन :-

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इस मौजूदा रणजी सीजन में कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 12 पारियों में 39.72 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 437 रन बनाए हैं।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक ही अर्धशतक लग पाया है। इस मौजूदा रणजी ट्रॉफी के सीजन में हमें उनके बल्ले से पिछले 8 स्कोर क्रमशः 108, 31, 96, 16, 12, 37, 98 और 84 रन ही देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम मुंबई को नॉकआउट तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

भारत के लिए रहाणे ने खेले हैं 85 टेस्ट मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने जुलाई 2023 में अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम के लिए उन्होंने अभी तक कुल 85 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 144 पारियों में 38.46 की औसत से 5,077 रन बनाए हैं।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे फॉर्मेट में कुल 90 मैचों में 35.26 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,962 रन बनाए हैं। जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने कुल 20 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 20 पारियों में 20.83 की बल्लेबाजी औसत के साथ 375 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version