Asia Cup T20: एशिया कप के अभी तक के इतिहास में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने हमेशा से काफी शानदार गेंदबाजी की है। लेकिन इस बार यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाने वाला है। इस फॉर्मेट में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में कई बार उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ी है।
इस दौरान तेज रफ्तार गेंदों से लेकर स्पिन के जाल तक सभी पाकिस्तानी गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए आइए एशिया कप 2025 से पहले इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. शादाब खान, मोहम्मद नवाज और हारिस रऊफ :-
इस सूचि में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से तीन पाकिस्तानी गेंदबाजों का नाम आता है। इनमें शादाब खान, मोहम्मद नवाज और हारिस रऊफ का नाम शामिल है। इन तीनों ने टी-20 फॉर्मेट में खेलते हुए 8-8 विकेट लिए हासिल किए हैं। इस बीच पाकिस्तानी गेंदबाज शादाब ने खेली 5 पारियों में 14.12 की गेंदबाजी औसत और 6.05 की इकॉनमी से ये 8 विकेट लिए हैं।

जबकि अन्य गेंदबाज नवाज ने भी खेली 8 पारियों में 21.75 की गेंदबाजी औसत और 7.05 की इकॉनमी से ये विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा अन्य गेंदबाज रऊफ ने भी खेली अपनी 6 पारियों में 19.12 की गेंदबाजी औसत और 7.65 की इकॉनमी से इन विकटों को लिया है।
2. मोहम्मद आमिर और नसीम शाह :-
इस सूचि में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 पाकिस्तानी गेंदबाजों का नाम आता है। इनमें मोहम्मद आमिर और नसीम शाह का नाम शामिल है। वहीं इस दौरान खेलते हुए इन दोनों ही गेंदबाजों ने 7-7 विकेट लिए हैं।

इस दौरान खेलते हुए आमिर ने 4 मैचों की 4 पारियों में 11.57 की औसत और 5.06 की इकॉनमी से ये विकेट हासिल किए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/18 का रहा है। जबकि अन्य गेंदबाज नसीम ने 5 पारियों में खेलते हुए 19.71 की गेंदबाजी औसत और 7.66 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/7 का रहा है।
3. मोहम्मद इरफान :-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान का नाम इस सूचि में तीसरे स्थान पर आता है। वहीं साल 2016 के एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 4 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 4 पारियों में 17.40 की गेंदबाजी औसत और 5.43 की इकॉनमी रेट से ये 5 विकेट लिए थे। जबकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/18 का रहा था। लेकिन इस मौजूदा समय में यह खिलाड़ी पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं है।
4. मोहम्मद हसनैन :-
इस सूचि में चौथे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद हसनैन का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। इसके अलावा इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने एशिया कप के टी-20 प्रारूप में कुल 4 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 4 पारियों में 33.50 की गेंदबाजी औसत से इन विकटों को लिया है। जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.93 की रही है। वहीं इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/21 का रहा है। लेकिन इस मौजूदा समय में यह खिलाड़ी भी अब टीम से बाहर है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

