Bangladesh Cricket Team: इन दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ही भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली इस टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था। वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इस टी20 सीरीज के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश की टीम का कप्तान नजमुल हसन शांतो को ही बनाया गया है। जबकि इस बार टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
Bangladesh Cricket Team मेहदी हसन मिराज की हुई लम्बे समय बाद वापसी :-

भारत के खिलाफ खेली जाने वाली इस टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Cricket Team) में मेहदी हसन मिराज की टीम में वापसी हुई है। क्यूंकि इस बार उनकी करीब 14 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल टी20 मुकाबला साल 2023 में खेला था। मेहदी हसन मिराज ने अभी तक बांग्लादेश टीम (Bangladesh Cricket Team) के लिए 25 टी20 मैचों में 248 रन और 13 विकेट लिए हैं। जबकि इस बार सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और रकीबुल हसन को भी बांग्लादेश की टीम में जगह मिली है।
Bangladesh Cricket Team दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच अभी तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं। इन खेले गए 14 टी20 मुकाबलों में से 13 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी। जबकि एक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Cricket Team) को जीत मिली थी। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 50 रनों से जीता था।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए Bangladesh Cricket Team का स्क्वाड :-

नजमुल हसन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदयोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
Bangladesh Cricket Team के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड :-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी।
3 मैचों की टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल :-
पहला टी20- श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम, ग्वालियर, 6 अक्टूबर
दूसरा टी20- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, 9 अक्टूबर
तीसरा टी20- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, 12 अक्टूबर
ये भी पढ़ें: आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने टीम स्पर्धा में जीते दो स्वर्ण पदक

