DC vs LSG, IPL 2024: आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज जानिए ?
DC vs LSG, IPL 2024: आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल सीजन का 64 वां मुकाबला खेले जाने वाला है। जानते है इस मैच दौरान कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम और वहां की पिच का मिजाज ?

DC vs LSG, IPL 2024: आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल सीजन का 64 वां मुकाबला खेले जाने वाला है। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के घरेलु मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर ही खेला जाने वाला है। आज होने वाला मैच दिल्ली कैपिटल्स का आखिरी लीग मैच यानि 14 वां मैच होगा। जबकि लखनऊ का यह 13 वां लीग मैच होगा।
इस मैच से पहले दिल्ली और लखनऊ की टीम के पास 12 – 12 अंक है। लेकिन आज के इस मैच में दिल्ली के पास लास्ट चांस है वहीँ लखनऊ के पास अभी एक और मौका है प्ले ऑफ में जाने का। लेकिन लखनऊ को अपना आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस के साथ खेलना है। जोकि आसान नहीं होने वाला है।
अब यदि दिल्ली कैपिटल्स को टॉप 4 में अपनी जगह बनानी है तो दिल्ली को यह मैच काफी बड़े अंतर से जितना होगा। वहीँ अगर लखनऊ की टीम ने अपने ये दोनों मैच जीत भी लिए तो वह आसानी से टॉप 4 में पहुँच जाएगी। इसलिए ही हम कह सकते है कि आज का मैच भी इन दोनों ही टीमों के लिए काफी जरुरी है। आज के मैच को जो भी टीम हारी तो उसके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
तो चलिए आपको हम बता देना चाहते है कि आज के मैच से पहले वहां पर मौसम कैसा रहेगा और वहां की पिच का क्या मिजाज रहने वाला है। इस पिच से किसको मदद मिलने वाली है। आज का मैच दिल्ली और लखनऊ के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा। इस स्टेडियम का पहले का नाम फिरोजशाह कोटला मैदान हुआ करता था।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को काफी मदद करने वाली होती है। इस मैदान पर ऋणों की काफी बरसात देखने को मिलती है। इस आईपीएल के सीजन 2024 में अभी तक इस मैदान पर कुल 4 मैच खेले गए है और इन खेले गए चारों ही मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिले है। अभी तक इन हुए 4 मैचों की 7 परियों में 200 + का स्कोर बनते हुए देखा गया है।
इस मैदान की पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होता है। यह मैदान काफी छोटा होने की वजह से बल्लेबाज काफी खुश नजर आते है। जिससे उनको इस मैदान पर छक्के लगाने में काफी आसानी होती है। तभी तो इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला काफी अच्छा साबित होता है। तभी तो आज का मैच इन दोनों ही टीमों के बीच काफी हाई बोल्टेज वाला होने वाला है।
अब अगर हम आज के मैच में मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। तो आज फैंस के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज के मैच में बारिश होने के कोई भी चांस नहीं है। आज दिल्ली में तापमान भी ज्यादा रहने वाला है। आज दिल्ली में तापमान 41 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तक रह सकता है।
आज दिल्ली में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चने वाली है। आज दिल्ली में आद्रता 21% से 28% तक रह सकती है। बेशक आज दिल्ली में बारिश नहीं होगी पर आज दिल्ली की गर्मी आज खिलाडियों को रुलाने वाली है। तो चलिए अब जानते है आज दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI :- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, रसिक सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद
लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन :- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन खान
ये भी पढ़ें: 5 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी, जिनकी खूबसूरती के सामने फेल हैं बॉलीवुड की हसीनाएं