हाल ही में रिपोर्ट के जरिए यह खुलासा हुआ है कि भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, भारत की पाकिस्तान यात्रा से सम्बंधित सभी फैसले भारत सरकार द्वारा लिए जाएंगे।

एक सूत्र के हवाले से कहा गया, “हालांकि टूर्नामेंट के विवरण पर अभी चर्चा नहीं हुई है, लेकिन यह बेहद असंभव है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा करेगी। अंतिम निर्णय भारत सरकार पर निर्भर करता है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस महीने श्रीलंका में होने वाली आईसीसी की आगामी बैठक में इस मुद्दे को उठाने की योजना बना रहा है।”

ICC Champions Trophy 2025 Updates/Courtesy: Getty Images
ICC Champions Trophy 2025 Updates/Courtesy: Getty Images

सूत्र ने आगे कहा, “इस मामले पर सरकार का निर्णय अंतिम होगा, क्योंकि हमने अभी तक आंतरिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। चूंकि यह एक आईसीसी इवेंट है, इसलिए हमारे पास कोई एकतरफा निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। हालांकि, अगली आईसीसी बैठक के दौरान अधिक विवरण सामने आ सकते हैं।”

बता दें कि, भारत ने 2008 के बाद से कभी भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पिछले 16 वर्षों में, इन दोनों टीमों ने केवल एक बार (2012-13 में) एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेली है।

ICC Champions Trophy 2025 Updates/Courtesy: Getty Images
ICC Champions Trophy 2025 Updates/Courtesy: Getty Images

यह भी बता दें कि, भारत को पिछले साल एशिया कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाना था, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव के चलते इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया था और भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे।

हालाँकि, एशिया कप 2023 में भारत द्वारा पाकिस्तान का दौरा ना करने के बावजूद, पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा की थी और हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में मैच भी खेला था।

ICC Champions Trophy 2025 Updates/Courtesy: Getty Images
ICC Champions Trophy 2025 Updates/Courtesy: Getty Images

ICC Champions Trophy 2025 के लिए पीसीबी का ड्राफ्ट हो चुका है तैयार

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ICC Champions Trophy 2025 के लिए अपना ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस ड्राफ्ट के अनुसार, लाहौर में 7, रावलपिंडी में 5 और कराची में 3 मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 1 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, भारत के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे। यदि वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई करती है, तो वह मैच भी लाहौर में ही खेला जाएगा। इसका मतलब यह है कि भारत के क्वालीफाई करते हुए सेमीफाइनल का वेन्यू बदल जाएगा।

आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “पीसीबी ने 15 मैचों की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ड्राफ्ट सौंप दिया है। लाहौर में सात मैच, कराची में तीन और रावलपिंडी में पांच मैच होंगे।”

सूत्र ने कहा, “ओपनिंग मैच कराची में होगा, जबकि दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में होंगे और फाइनल लाहौर में होगा। भारत के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे।”

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version