Saturday, February 21

IND vs BAN: पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्वालियर में खेला गया था। इस तरह से इन 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने अब 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम केवल 127 रन ही बना सकी। भारतीय टीम को बांग्लादेश की टीम ने 128 रनों का लक्ष्य दिया था।

IND vs BAN: पहले टी20 में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, 49 गेंद शेष रहते दर्ज की जीत

वहीं जब इस लक्ष्य को बनाने के लिए भारतीय टीम (IND vs BAN) मैदान में आई तो केवल अपने 3 विकेट खोलकर ही 11.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम (IND vs BAN) के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 और हार्दिक ने 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस तरह से उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा बांग्लादेश (IND vs BAN) के लिए मेहंदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला।

Indian cricket team
image source : X

इस मुकाबले में जब इन 128 रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए टीम इंडिया (IND vs BAN) आई तो उसके लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए। लेकिन इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा केवल 7 गेंद पर 16 रन बनाकर ही रन आउट हो गए। इसके बाद फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। उन्होंने और संजू सैमसन ने तब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी।

arshdeep singh
image source : X

लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने केवल 14 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद फिर मेहंदी हसन मिराज ने संजू सैमसन को आउट कर दिया। संजू ने इस मुकाबले में 19 गेंद पर 29 रन बनाए।

suryakumar yadav
image source : X

अपनी इस पारी में संजू ने 4 चौके लगाए। अंत में हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी ने भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस मुकाबले में हार्दिक ने 16 गेंद पर 39 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। जबकि नीतीश रेड्डी ने 15 गेंद पर 16 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका लगाया।

IND vs BAN बांग्लादेश की बल्लेबाजी :-

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई बांग्लादेश की टीम (IND vs BAN) की शुरुआत काफी खराब रही। इस मुकाबले में बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर लिट्टन दास और परवेज हुसैन इमोन आए। लेकिन इन दोनों को अर्शदीप सिंह ने आउट कर दिया। क्यूंकि इस मुकाबले के पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने लिट्टन दास को आउट कर दिया। वह केवल 4 रन ही बना सके।

Indian cricket team
image source : X

इसके बाद फिर अर्शदीप सिंह ने खेल के तीसरे ओवर में बांग्लादेश की टीम (IND vs BAN) को दूसरा झटका दे दिया। इस तरह उन्होंने परवेज हुसैन इमोन को अपना शिकार बनाया। परवेज इस मुकाबले में 9 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिर इस मुकबले में बांग्लादेश के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। इस तरह से बांग्लादेश की पूरी टीम केवल 127 रन बनाकर ही आल आउट हो गई।

hardik pandya
image source : X

वहीं इस पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम (IND vs BAN) के लिए उनके बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली और वह अंत तक नाबाद रहे थे। इसके अलावा कप्तान शान्तों ने भी अपनी टीम के लिए 27 रनों का योगदान दिया। जबकि भारत (IND vs BAN) के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने 3 – 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा हार्दिक, मयंक और सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version