Friday, March 20

Google News Sports Digest Hindi

Ind Vs Eng: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Ind Vs Eng) के बीच आज 22 जनवरी से 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2025: आईपीएल 2025 में जोस बटलर, फिल साल्ट सहित इंग्लैंड के इन 5 क्रिकेटर्स का मेगा ऑक्शन में रहेगा बोलबाला
image source via getty images

तभी तो अब इसके लिए इंग्लैंड (Ind Vs Eng) ने अपनी प्लेइंग इलवेन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड की टीम की तरफ से सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि कप्तान जोस बटलर की जगह फिल साल्ट ओपनिंग करने वाले हैं। जबकि इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के कप्तान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे।

Ind Vs Eng पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन :-

Harry Brook
image source via getty images

इस बार इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने अपनी टीम में 4 बल्लेबाज, 4 ऑलराउंडर, 2 तेज गेंदबाज और 1 विशेषज्ञ स्पिनर को जगह दी है। इस पहले मुकाबले में बेन डकेट के साथ साल्ट पारी की शुरुआत करने वाले हैं। जबकि तेज गेंदबाजी का जिम्मा मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के कंधों पर रहने वाला है। वहीं मैच में एकमात्र स्पिनर आदिश राशिद रहने वाले हैं।

पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन :- फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिश राशिद।

ऐसी हो सकती है भारतीय टीम :-

Suryakumar Yadav
image source via getty images

वनडे विश्व कप 2023 में चोटिल हो जाने की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस (Ind Vs Eng) मुकाबले में वापसी करने वाले हैं। तभी तो वह (Ind Vs Eng) अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर भारतीय तेज गेंदबाजी का कार्यभार संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा इस मुकाबले में ऑल राउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिल सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version