साउथ अफ्रीका की टीम इस समय भारत के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल और टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। अफ्रीकी टीम ने टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की, तो वहीं भारत ने वनडे सीरीज में जीत दर्ज करके पलटवार कर दिया है। अब टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में आसानी से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली है।
इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा मैच अब काफी अहम हो गया है। क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कम ही मुकाबले बचे हुए हैं, इसलिए दोनों टीमें जीत दर्ज करके मोमेंटम के साथ उस टूर्नामेंट में जाना चाहेंगी।
अभिषेक और शुभमन संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी

अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। दोनों पिछले काफी समय से ही ओपनिंग कर रहे हैं, लेकिन अब तक वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अभिषेक तो अपना जौहर दिखा चुके हैं, लेकिन गिल के बल्ले से अभी तक वैसे रन नहीं निकले हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
शुभमन लगातार अपने नेचुरल अंदाज़ से हटकर खेलने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें सफलताएं नहीं मिल रही हैं। हालांकि एक पारी सब कुछ सही कर सकती है। उनकी जगह को लेकर कोई खतरा नहीं है, लेकिन अब उन्हें परफॉर्म करना होगा, वरना सवाल बढ़ते ही जाएंगे।
कप्तान सूर्या की फॉर्म चिंता का विषय
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म बहुत अच्छी नहीं रही है। जब से वह कप्तान बने हैं, तब से ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह न तो तेजी से रन बना पा रहे हैं और न ही अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पा रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते थे। इस सीरीज की शुरुआत भी उनकी खराब रही है। उनकी कप्तानी में टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है और उस स्ट्रीक को यहां भी बरकरार रखना चाहेंगे।
तिलक और जितेश संभालेंगे मध्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जितेश शर्मा खेलते हुए दिख सकते हैं। तिलक का पिछला मैच अच्छा नहीं गया था और वह 32 गेंदों में 25 रन ही बना पाए थे। लेकिन इस मैच में वह दोबारा वापसी करना चाहेंगे। अक्षर पटेल को वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। भले ही वह पहले मैच में न चले हों, लेकिन जरूरत के समय वह जरूर अच्छा करते हैं। इसलिए उनकी जगह पर कोई सवाल नहीं है।
जितेश शर्मा को टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन से पहले मौका दिया है। लेकिन उनकी भी परफॉर्मेंस लगातार डिप कर रही है और अगर वह इस मैच में नहीं चले, तो उनके ऊपर दबाव बढ़ता जाएगा। हार्दिक ने चोट से वापस आने के बाद अपनी पुरानी फॉर्म दिखाई है। उन्होंने मुश्किल पिच पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। शिवम दुबे पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, इसलिए वह भी जगह बरकरार रख सकते हैं।
अर्शदीप ने वापसी पर दिखाया कमाल
वहीं इस मैच में भी टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। दोनों ने पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी और मैच को ऊपर से सेट करके दे दिया था। वरुण चक्रवर्ती का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है। जसप्रीत बुमराह की जगह पर कोई सवाल नहीं है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

