कैमरन ग्रीन का आईपीएल 2026 अब तक कुछ खास नहीं रहा है, और इसी वजह से उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। अब तक 3 मैचों में उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के मैच से पहले केकेआर के लिए बड़ी खुशखबरी आयी हैं। यह खिलाड़ी अब एलएसजी के खिलाफ गेंदबाजी करेगा जो कि उनके लिए राहत हैं।
कैमरन ग्रीन करेंगे एलएसजी के खिलाफ गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कैमरन ग्रीन चोट की वजह से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। उनकी कमर में चोट थी। इसी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कुछ समय तक गेंदबाजी करने से रोक दिया था।
हालाँकि अब केकेआर के लिए राहत की बात ये है कि ग्रीन धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और नेट्स में फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि अगले मैच में वो गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।
रहाणे ने ग्रीन के गेंदबाजी न करने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को किया था कटघरे में खड़ा
कोलकता नाईट राइडर्स के लिए ये बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। कप्तान अजिंक्या रहाणे को उनकी गेंदबाजी की कमी काफी महसूस हो रही थी।
केकेआर का अगला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में होगा। मीडिया ख़बरों की मानें, तो इस मैच में ग्रीन गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन वो पूरे ओवर डाल पाएंगे या नहीं, ये अभी साफ नहीं है।
चोटिल खिलाड़ियों की वजह से मुश्किल में केकेआर
टीम के बॉलिंग कोच टिम सऊदी ने भी कहा है कि ग्रीन अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह वापसी कर सकते हैं। वैसे केकेआर को इस सीजन में काफी झटके लगे हैं। मुस्ताफ़िज़ुर रहमान टीम से बाहर हो गए, माथीसा पथिराना चोटिल हैं, और हर्षित राणा भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
इसके अलावा, सुनील नरेन बीमारी की वजह से एक मैच नहीं खेल पाए, और वरुण चक्रवर्ती अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। ऐसे में ग्रीन का वापस गेंदबाजी करना केकेआर के लिए बड़ी राहत की बात है।

