Wednesday, June 10

DC vs LSG Pitch Report: IPL 2025 का चौथा मैच दिल्ली और लखनऊ की टीम के बीच आज विशाखापट्टनम में खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच से पहले आज यहां की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आज यह मैच सोमवार (24 मार्च) को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेला जाने वाला है।

इसे पहले पिछले साल ये दोनों ही टीमें नेट रन रेट की वजह से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। तभी तो इस बार आईपीएल के नए सीजन में ये दोनों ही टीमें अपने पहले मैच को जीतकर अच्छी शुरुआत करना चाहेंगी। अब ऐसे में इस होने वाले मैच से पहले यहां की पीछ कैसी रहने वाली है। वहीं आज यह बल्लेबाजों को मदद करेगी या गेंदबाजों को, इसके बारें में भी हम आपको बताने जा रहे हैं। वहीं इस मैच में आज कई स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं।

Delhi Capitals, IPL 2025
Delhi Capitals, IPL 2025

इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहली बार खेल रहे केएल राहुल पर सबका ध्यान रहने वाला है। क्यूंकि पिछले सीजन में राहुल लखनऊ और पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। तभी तो अब ऐसे में इस बार भी फैंस को नई टीम के साथ अपने पुराने खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत का भी इंतजार है। इन दोनों के बीच यह मैच आज रात 7:30 बजे से शुरू होगा। इससे पहले इस टॉस 7:00 बजे होगा। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल और लखनऊ सुपर जायंट्स की ऋषभ पंत के हाथों में आ गई है।

हेड टू हेड :-

आज दिल्ली और लखनऊ की टीम के बीच यह आईपीएल का चौथा मैच है। वहीं इससे पहले यह भी जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच आज तक आईपीएल इतिहास में कितनी बार आमना सामना हुआ है। आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से एलएसजी ने 3 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली 2 मैच में जीत हासिल कर पाई है। वहीं आज इस मैदान पर भी यह दोनों टीमें पहली बार ही भिड़ने वाली हैं।

पिच रिपोर्ट :-

आज आईपीएल का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैदान की पिच पिच काली मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर गेंद और बल्ले से बीच मुकाबला अच्छा देखने को मिलता है।

Lucknow Supergiants
Lucknow Supergiants

इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हुए दिखाई देते हैं। क्यूंकि इस मैदान पर स्पिनरों का अच्छा रिकॉर्ड है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां पर तेज गेंदबाजों को भी तोड़ी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो वो असरदार साबित नहीं रहते हैं। इसके अलावा यहां पर टॉस की भूमिका अहम रहने वाली है। वहीं बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को यहां पर ओस परेशान कर सकती है।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 24 मार्च को विशाखापट्टनम में मौसम गर्म रहने वाला है। आज दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 तक रहने की उम्मीद है। आज मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज यहां पर बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर/मोहित शर्मा.

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11

अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ.

इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश सिंह/शाहबाज अहमद/मणिमारन सिद्दार्थ.

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें :-

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फॉफ डुप्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बदोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version