IPL 2025: आईपीएल 2025 में इन उम्रदराज खिलाड़ियों की होगी सबसे ज्यादा चर्चा, जानिए कौन है वो
IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए इस समय रिटेंशन लिस्ट भी सामने आ गई है। वहीं इसके लिए अब मेगा ऑक्शन की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। क्यूंकि इस बार का मेगा ऑक्शन ऐतिहासिक होने वाला है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए इस समय रिटेंशन लिस्ट भी सामने आ गई है। वहीं इसके लिए अब मेगा ऑक्शन की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। क्यूंकि इस बार का मेगा ऑक्शन ऐतिहासिक होने वाला है। इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होगा। तभी तो अब सभी फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्यूंकि इस बार होने वाला मेगा ऑक्शन काफी ऐतिहासिक होने वाला है।
इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले है। इस बार (IPL 2025) मेगा नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। इसके अलावा आईपीएल (IPL 2025) ऑक्शन में पहली बार इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं अगर ये खिलाडी इस बार ऑक्शन में आते है तो एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली से ज्यादा इन खिलाड़ियों की चर्चा होगी।
IPL 2025 जेम्स एंडरसन :-
इस मौजूदा समय में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर चुके है। वहीं अब यह दिग्गज गेंदबाज पहली बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में हिस्सा ले रहा है।
तभी तो अब उनके हिस्सा लेने के बाद माना जा रहा है कि इस बार CSK, RCB, KKR और PBKS जैसी टीम एंडरसन पर बोली लगा सकती है। इसके अलावा अगर ऐसा हुआ तो इस बार एंडरसन आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पहली बार खेलते नजर आएंगे।
फॉफ डु प्लेसी :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले इस बार RCB ने फॉफ डु प्लेसी को रिलीज कर दिया है। इसके अलावा यह माना जा रहा है कि फाफ को उनकी पुराणी टीम चेन्नई सुपर किंग्स दोबारा वापिस ला सकती है। क्यूंकि चेन्नई की टीम उनपर बड़ी बोली लगा सकती है। इसके अलावा अगर इस बार ऐसा हुआ तो फॉफ डु प्लेसी एक बार फिर सीएसके के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते है।
मिचेल स्टार्क :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) मेगा ऑक्शन से पहले मिचेल स्टार्क को कोलकाता की टीम ने रिलीज कर दिया है। क्यूंकि आईपीएल 2024 में कोलकाता की टीम ने स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस बार के सीजन के लिए केकेआर की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। तभी तो अब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उनको CSK, RCB और PBKS की टीम टारगेट कर सकती है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।