IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इन 3 श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए होगी सभी टीमों के बीच जंग
IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। क्यूंकि इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में श्रीलंका के इन 3 खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहने वाली है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। क्यूंकि इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में श्रीलंका के इन 3 खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहने वाली है। अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के आयोजन होने में कुछ ही दिन शेष रह गए है। तभी तो इसको लेकर सभी फैंस काफी उत्साहित है। इस मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया है।
इसके अलावा इस बार का होने वाला (IPL 2025) मेगा ऑक्शन काफी रोमांचक होने वाला है। क्यूंकि इसमें इस बार ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी जैसे भारतीय स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। उनके अलावा भी इस बार (IPL 2025) दुनियाभर के कई स्टार विदेशी खिलाड़ी भी ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले है। तभी तो इस बार ऑक्शन में श्रीलंका के इन 3 खिलाड़ियों पर भी कई टीमों की नजर रहने वाली है।
IPL 2025 वानिंदु हसरंगा :-
साल 2024 की मिनी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को अपने साथ जोड़ा था। वहीं इससे पहले यह खिलाड़ी RCB टीम के सदस्य थे। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में वह इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। तभी तो यह श्रीलंकाई खिलाड़ी इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले है।
इसके अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी में इस बार RR, KKR, PBKS, CSK और MI जैसी टीमें उनपर बड़ा दांव खेल सकती है। इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने मेगा नीलामी के लिए अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रखा है। वहीं अभी तक आईपीएल में खेलते हुए वानिंदु हसरंगा ने 26 मुकाबलों में 35 विकेट लिए है। आईपीएल में उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 18 रन देकर 5 विकेट रहा है। इसके अलावा वह आईपीएल में बतौर बल्लेबाज भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे है।
महीष तीक्षणा :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई की टीम ने श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्षणा को रिलीज कर दिया है। इससे पहले साल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने उनको 70 लाख में खरीदा था। आईपीएल के 3 सीजन में वह चेन्नई के लिए 70 लाख की सैलरी में ही खेले थे। इसके अलावा अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) की नीलामी में उनको RCB, PBKS, DC और KKR जैसी टीमें मोटी रकम में खरीद सकती है।
वहीं इस आईपीएल ऑक्शन के लिए महीष तीक्षणा ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रखा है। अब अगर इस गेंदबाज के आईपीएल करियर की बात करें तो इस गेंदबाज ने आईपीएल 2022 के सीजन में 9 मैचों में 13 विकेट लिए थे। वहीं साल 2023 के सीजन में उन्होंने 13 मैच में 11 विकेट लिए थे। जबकि आईपीएल 2024 के सीजन में उन्होंने 5 मैच में खेलते हुए 2 विकेट लिए थे।
जेफरी वांडरसे :-
यह श्रीलंका के शानदार युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। यह श्रीलंकाई ऑलराउंडर खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा इस बार होने वाली मेगा नीलामी 2025 (IPL 2025) के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइज 75 लाख रखा है। तभी तो अबकी बार होने वाली मेगा नीलामी में उनपर CSK, DC, PBKS, LSG, RR और KKR जैसी टीमें बड़ी बोली लगाती हुई दिखाई देंगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।