IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इन 3 विकेटकीपर्स पर रहेगी आरसीबी टीम की नजर

IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर अभी से ही सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके अलावा 31अक्टूबर तक सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ जाएगी।

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर अभी से ही सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके अलावा 31अक्टूबर तक सभी टीमों को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इसके बाद फिर आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। तभी तो अबकी बार इस मेगा ऑक्शन में आरसीबी की नजर विकेटकीपर्स पर रहेगी। क्यूंकि पिछले सीजन में उनके विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं।

IPL 2025 ऋषभ पंत :-

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले ही ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं। तभी तो वह इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन का हिस्सा हो सकते है। अगर इस बार ऐसा होता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उन पर काफी बड़ी बोली लगा सकती है।

Rishabh Pant
image source vis getty images

क्यूंकि विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के संन्यास के बाद टीम को एक ऐसे विकेटकीपर की तलाश है। जो विकेट कीपिंग के साथ – साथ टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी भी कर सके। तभी तो अब पंत बेंगलुरु की इस रेस में सबसे आगे है। इसके अलावा पंत के पास कप्तानी का अनुभव भी है। तभी तो बेंगलुरु की टीम पंत को मोटी कीमत देकर अपने साथ जोड़ सकती है।

अभिषेक पोरेल :-

सम्बंधित खबरें
Abhishek Porel
image source vis getty images

इस समय अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2024 में काफी कमाल की बल्लेबाजी की थी। इस सीजन में उन्होंने अपनी टीम के लिए 14 मैचों में 327 रन बनाए थे। इसके अलावा वह इस सीजन दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल थे। लेकिन फिर भी यह माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम उनको इस बार रिलीज कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो (IPL 2025) आरसीबी की टीम उनको भी अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।

जितेश शर्मा :-

इस समय आईपीएल में जितेश शर्मा पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते है। वहीं इसके अलावा इस बार कम ही उम्मीद है कि पंजाब की टीम उनको आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए रिटेन करेगी। तभी तो वह इस बार मेगा ऑक्शन में दिखाई दे सकते है। अगर इस बार ऐसा होता है तो आरसीबी की टीम उनको भी अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

Jitesh Sharma
image source vis getty images

क्यूंकि यह खिलाडी बड़े – बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते है। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग भी काफी अच्छी करते है। वहीं पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इस विकेट कीपर बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More