IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए नीलामी की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब और कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार यह मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार यह मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली है। इसके अलावा इस बार (IPL 2025) अबादी अल जोहर एरिना में सारे कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। वहीं इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
इस सभी में 1165 भारतीय खिलाड़ी है जबकि 409 विदेशी खिलाड़ी है। इसके अलावा इस बार (IPL 2025) की मेगा नीलामी में 320 कैप्ड और 1224 अनकैप्ड खिलाड़ी होने वाले है। इस बार आईपीएल की मेगा नीलामी में 30 एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होने वाले है।
IPL 2025 नीलामी की जानकारी :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी में इस बार भारत के 48 और 272 अंतरराष्ट्रीय कैप्ड खिलाड़ी नजर आने वाले है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा रहे अनकैप्ड भारतीयों में 152 खिलाड़ियों की नीलामी इस बार होने वाली है। इसके अलावा अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जो पिछले IPL का हिस्सा रहे थे। उनमें से इस बार केवल 3 खिलाड़ी ही इस नीलामी का हिस्सा होने वाले है।
वहीं इस बार (IPL 2025) की मेगा नीलामी में 965 भारतीय और 104 अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले है। इस बार की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। वहीं इस बार की मेगा नीलामी के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 641.5 करोड़ रुपये हैं।
अलग-अलग देशों के कितने खिलाड़ी होंगे नीलामी का हिस्सा :-
इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले मेगा नीलामी होने वाली है। वहीं इस नीलामी में जिम्बाब्वे के 8, वेस्टइंडीज के 33, USA के 10, UAE के 1, श्रीलंका के 29, दक्षिण अफ्रीका के 91, स्कॉटलैंड के 2, न्यूजीलैंड के 39, नीदरलैंड के 12, इटली के 1, आयरलैंड के 9, इंग्लैंड के 52, कानाडा के 4, बांग्लादेश के 13, ऑस्ट्रेलिया के 76 और अफगानिस्तान के 29 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले है। इस बार सबसे दिलचस्प बात यह रहेगी कि जब यह मेगा नीलामी चल रही होगी तब भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा होगा।
रिटेन खिलाड़ियों में क्लासेन सबसे महंगे :-
इस बार के आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को सबसे ज्यादा पैसे 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज का आईपीएल में पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन रहा था। उनके दम पर ही यह टीम आईपीएल 2024 के सीजन में फाइनल तक पहुंची थी।
आईपीएल 2024 के पिछले सीजन में क्लासेन ने 16 मुकाबले में 3 बार नाबाद रहते हुए 39.92 की औसत से 479 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 171.07 का रहा था। वहीं आईपीएल 2023 में भी क्लासेन के बल्ले से 12 मैच में 177.08 की स्ट्राइक रेट से 448 रन आए थे।
(IPL 2025) किस टीम के पास है कितने रुपये :-
पंजाब किंग्स (PBKS)- 110.5 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- 83 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 73 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- 69 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटन्स (GT)- 69 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 55 करोड रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 51 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 45 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस (MI)- 45 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स (RR)- 41 करोड़ रुपये
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।