IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने तैयार की आईपीएल 2025 के लिए खतरनाक टीम, दो दिग्गज भी है शामिल
IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के लिए इस बार अपनी टीम को काफी मजबूत कर लिया है।
IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए इस बार अपनी टीम को काफी मजबूत कर लिया है। मुंबई की टीम ने दो वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज को अपनी टीम में शामिल किया है। इसके चलते हुए यह टीम काफी खतरनाक बन गई है। तभी तो अब मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले इंग्लैंड के फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए हॉपकिंसन अब मुंबई इंडियंस के नए फील्डिंग कोच बन गए है। क्यूंकि इनका फील्डिंग कोचिंग में काफी शानदार अनुभव रहा है। तभी तो वह मुंबई टीम के प्रदर्शन को और बेहतर बना सकता है। इसके अलावा उन्होंने कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला। लेकिन एक कोच के तौर पर उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। वहीं उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ 6 साल बिताए है। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड को दो बार वर्ल्ड कप भी जितवाया है।
साल 2019 में इंग्लैंड टीम ने वनडे विश्व कप और साल 2022 में इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप जीता था। तब दोनों बार हॉपकिंसन इंग्लैंड टीम के फील्डिंग कोच थे। साल 2022 में भी उन्होंने इंग्लैंड की अंडर -19 टीम के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था। तब यह इंग्लैंड की टीम उपविजेता बनी थी। तभी तो इनके पास कोचिंग में काफी अनुभव है। वहीं इस दौरान उन्होंने काफी उपलब्धियां भी हासिल की हैं।
IPL 2025 हॉपकिंसन का कोचिंग करियर :-
कार्ल हॉपकिंसन का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन एक कोच के रूप में उन्होंने खुद को बखूबी साबित किया है। इसके अलावा उन्होंने 29 साल की उम्र में ही कोचिंग शुरू कर दी थी।
अपने क्रिकेट करियर के दौरान वह एक अच्छे फील्डर रहे थे। तभी तो उनको फील्डिंग कोच की भूमिका मिली थी। साल 2018 में इंग्लैंड की नेशनल टीम के फील्डिंग कोच बने। उन्होंने तब से लेकर अभी तक इंग्लैंड की इस टीम को काफी शानदार जीत दिलाई।
मुंबई इंडियंस ने दी जेम्स पामेंट को विदाई :-
मुंबई इंडियंस की टीम ने कार्ल हॉपकिंसन को फील्डिंग कोच बनाने के साथ ही एक बदलाब किया है। मुंबई की टीम ने इससे पहले न्यूजीलैंड के जेम्स पामेंट को शानदार विदाई दी। उन्होंने सात साल तक मुंबई के फील्डिंग कोच के रूप में काम किया था। वहीं इस दौरान मुंबई ने दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। उनकी कोचिंग में मुंबई ने साल 2019 और 2020 में लगातार दो बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी।
इसके अलावा अब मुंबई इंडियंस की टीम ने हॉपकिंसन को फील्डिंग कोच बनाकर अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। हॉपकिंसन का इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ काफी अच्छा अनुभव रहा है। तभी तो उनका यह अनुभव अब मुंबई के लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि वह मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 (IPL 2025) में कितनी सफलता दिला पाते हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।