IPL 2025: आईपीएल 2025 में इन 4 टीमों को मिलेंगे नए कप्तान, जानें कौन है दावेदार
IPL 2025: आगामी आईपीएल 2025 के सीजन में अब 2 महीने का समय बचा हुआ है। वहीं इस सीजन में कुछ टीमें अपने नए कप्तानों के साथ मैदान में उतर सकती है।

IPL 2025: आगामी आईपीएल 2025 के सीजन में अब 2 महीने का समय बचा हुआ है। वहीं इस सीजन (IPL 2025) में कुछ टीमें अपने नए कप्तानों के साथ मैदान में उतर सकती है।आइए जानते है कि इस बार वो कौन सी टीमें है जो अपने नए कप्तानों के साथ खेलने वाली है। साल 2025 का आईपीएल सीजन (IPL 2025) सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला है।

इस बार सबसे पहले फरवरी के महीने में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाने वाली है। वहीं इसके कुछ दिन बाद ही मार्च के महीने में आईपीएल शुरू हो जाएगा। इस बार भी इसमें 10 टीमें ही हिस्सा लेने वाली है। वहीं इस बार (IPL 2025) जो खास बात होने वाली है कि कई टीमें नए कप्तानों के साथ उतरने वाली है। चलिए जानते हैं कि इस बार वह कौन सी टीमें नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेंगी।
IPL 2025 पंजाब किंग्स :-
यह टीम हमेशा से अपने कप्तान को बदलने के लिए चर्चा में रहती है। इसके लिए इस बार भी टीम ने मेगा ऑक्शन (IPL 2025) से पहले कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। वहीं इस बार हुए मेगा ऑक्शन में टीम ने नए चेहरों को खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है। इस टीम ने बड़ी रकम लगाकर श्रेयस अय्यर को अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

तभी तो इस टीम को सबसे ज्यादा उम्मीदें श्रेयस अय्यर से हैं। क्यूंकि उन्होंने पिछले साल अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था। अगर इस बार उनको टीम की कप्तानी मिलती है तो टीम के फैंस को उनसे पहली बार खिताब जीतने की उम्मीद होगी। इस बार टीम ने नीलामी में श्रेयस अय्यर को सबसे ज्यादा पैसे देकर खरीदा था।
कोलकाता नाइट राइडर्स :-
साल 2024 सीजन के चैम्पियन केकेआर को इस बार नया कप्तान बनाना पड़ सकता है। क्यूंकि उनके पिछले कप्तान श्रेयस अय्यर अब टीम में नहीं हैं। इस समय टीम के पास अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर और क्विंटन डी कॉक जैसे अच्छे कप्तान के ऑप्शन मौजूद हैं।

इसी बीच अब कप्तानी की दौड़ में भारतीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिल सकती है। तभी तो इस 2025 (IPL 2025) आईपीएल सीजन में रहाणे या वेंकटेश में से किसी एक को कप्तान बनाया जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स :-
इस समय उनके कप्तान ऋषभ पंत अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस जैसे बड़े नामों को खरीद कर अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

तभी तो इस आगामी सीजन 2025 (IPL 2025) में केएल राहुल को इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा राहुल का कप्तानी रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। तभी तो अब दिल्ली की टीम को उनसे काफी भरोसा है। इससे पहले भी उन्होंने कप्तानी की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स :-
इस समय दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मे शामिल हो गए है। तभी तो इस बार हुए (IPL 2025) मेगा ऑक्शन में टीम के मालिक ने पंत पर बड़ी बोली लगाई थी। इस टीम ने पंत को 27 करोड़ रूपये खर्च करके अपनी टीम के साथ जोड़ा था। जिससे यह साफ होता है कि उनको ही इस बार टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

इसके अलावा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। तभी तो वह इस बार अपनी कप्तानी में लखनऊ की टीम को ट्रॉफी जिता सकते हैं। वहीं इस बार के आईपीएल सीजन में कुछ टीमें नए कप्तानों के साथ खेलने वाली है। इसके चलते हुए इस टूर्नामेंट का मजा दोगुना होने वाला है। तभी तो इस बार यह देखने वाली बात होगी कि पंजाब, केकेआर, दिल्ली और लखनऊ जैसी टीमें अपने नए कप्तानों के साथ क्या कमाल करती है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।