IPL 2025: आईपीएल 2025 के सीजन में आरसीबी की टीम को कप्तान की तलाश है। तभी तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन के बाद आरसीबी फैंस की नजर इस बात पर है कि अगले सीजन टीम का कप्तान कौन होने वाला है। एक खबर यह भी आई थी कि विराट कोहली एक बार फिर से टीम के कप्तान बनने वाले हैं।

वहीं इसके बाद खबर यह भी आई थी कि (IPL 2025) भुवनेश्वर कुमार को भी टीम की कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन अब इस कप्तानी की रेस में एक नया नाम मजबूती से सामने आया है। अब इस नाम के आने से यह लग रहा है कि यही खिलाड़ी टीम का कप्तान हो सकता है।
IPL 2025 यह खिलाड़ी बन सकता है अगला कप्तान :-
इस समय आरसीबी के नए कप्तान के रुप में रजत पाटीदार का नाम काफी तेजी से चर्चा में आया है। तभी तो अब यह संभावना भी लगाई जा रही है कि उनको अगले सीजन (IPL 2025) के लिए कप्तान बनाया जा सकता है। क्यूंकि यह युवा खिलाड़ी अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की कप्तानी कर रहे हैं।

इसके अलावा अपनी कप्तानी में वह इस टीम को इसके फाइनल में भी पहुंचा चुके है। वहीं इस दौरना खेलते हुए भी उनकी बल्लेबाजी काफी शानदार रही है। उनकी इसी खूबी के चलते तो अब उनको बतौर खिलाड़ी और कप्तान आरसीबी के लिए (IPL 2025) सबसे अच्छा विकल्प बताया जा रहा है। अब उनको इस टीम के (IPL 2025) अगले कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है।
आरसीबी ने किया था रिटेन :-

आरसीबी के मैनेजमेंट को युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार की क्षमता पर पूरा भरोसा है। तभी तो इस बार उनको आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया गया था। वहीं इस टीम ने उनको 11 करोड़ में रिटेन किया था। तभी तो अब वह सीजन 2025 (IPL 2025) में टीम के अहम खिलाड़ी के रुप में दिखाई देंगे।
रजत पाटीदार का आईपीएल करियर पर नजर :-

भारतीय युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार का आईपीएल में आरसीबी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उन्होंने साल 2021, 2022 और 2024 में खेले कुल 27 मैचों में 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 158 से उपर की स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनका टॉप स्कोर नाबाद 112 रन रहा है। इसके अलावा क्वालिफायर में शतक लगाने वाले वह आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।