IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन के लिए इन 4 खिलाड़ियों के बीच होगी कप्तानी की जंग
IPL 2025: आईपीएल 2025 के आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का कप्तान कौन होने वाला है।
![IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन के लिए इन 4 खिलाड़ियों के बीच होगी कप्तानी की जंग](https://hindi.sportsdigest.in/wp-content/uploads/2024/12/virat-krunal-and-bhuvneshwar.webp)
IPL 2025: आईपीएल 2025 के आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम का कप्तान कौन होने वाला है। अगर आप भी इसका जवाब तलाश रहे है तो यहां पर हम आपको उन 4 कैप्टेंसी मटेरियल प्लेयर के बारे में बताने वाले है। जिनमें से एक टीम की कमान संभाल सकता है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन के बाद से कुछ टीमें ऐसी हैं जिनके कप्तान अभी तक तय नहीं हुए है।
उनमें से एक टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की भी है जिसका कप्तान अभी तय नहीं हो पाया है। तभी तो अब उनके नए कप्तान को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं आज हम अपने इस आर्टिकल में एक नहीं बल्कि 4 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले है जो इस टीम की कप्तानी कर सकते है।
IPL 2025 विराट कोहली :-
इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी में RCB ने किसी भी कैप्टेंसी मटेरियल प्लेयर पर बोली नहीं लगाई थी। तभी तो अब सभी को ऐसा लग रहा है की शायद एक बार फिर विराट कोहली कप्तानी की भूमिका में दिखाई देने वाले है।
![Virat Kohli](https://hindi.sportsdigest.in/wp-content/uploads/2024/12/Virat-Kohli-1.webp)
लेकिन अभी तक इस फ्रेंचाइजी की ओर से इसपर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है कि वह आने वाले टाइम में टीम की कमान संभालेंगे। वहीं अब इस बात में कोई दोराय नहीं है कि यदि वह कैप्टन बनते हैं तो इस टीम के लिए सबसे अच्छा होगा।
भुवनेश्वर कुमार :-
इस बार (IPL 2025) मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खरीद कर अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं इस बार उनके टीम के साथ जुड़ने के बाद से ही चर्चा है की RCB अपकमिंग सीजन के लिए उन्हें कप्तान बना सकती है।
![Bhuvneshwar Kumar](https://hindi.sportsdigest.in/wp-content/uploads/2024/12/Bhuvneshwar-Kumar-2.webp)
तभी तो उन्होंने मोहम्मद सिराज को छोड़कर भुवी के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपये क्यों खर्च किए है। अभी तक भुवी ने आईपीएल में कप्तानी के तौर पर 8 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कप्तानी करते हुए 2 मैच जीते और 6 मैच हारे हैं। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर-प्रदेश की टीम की भी कमान संभाल चुके हैं।
रजत पाटीदार :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में भारतीय युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार का नाम भी RCB की कप्तानी के लिए चर्चा में रहा है। क्यूंकि इस बार सीजन 2025 के लिए बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं पिछले सीजन में इस खिलाड़ी ने खुद को खेलते हुए साबित भी किया था।
![Rajat Patidar](https://hindi.sportsdigest.in/wp-content/uploads/2024/12/Rajat-Patidar-2.webp)
अब वह RCB की कोर टीम का हिस्सा बने हुए हैं। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने भले ही आईपीएल में कप्तानी ना की हो। लेकिन उन्होंने घरेलू स्तर पर यह जिम्मेदारी संभाल रखी है। इसके अलावा इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपनी कप्तानी में MP की टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
क्रुणाल पांड्या :-
इस समय भारतीय स्टार बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या भी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जो आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में RCB की कप्तानी कर सकते है। क्यूंकि उन्होंने अपने कप्तान केएल राहुल की गैरमौजूदगी में 6 आईपीएल मैचों में टीम की कप्तानी की थी।
![Krunal Pandya](https://hindi.sportsdigest.in/wp-content/uploads/2024/12/Krunal-Pandya-4.webp)
तब इन मुकाबलों में कप्तानी करते हुए उन्होंने 3 में टीम को जीत दिलाई थी। जबकि 3 मुकाबलों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की कप्तानी करते हैं। उनकी कप्तानी में इस टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।