MI vs SRH मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 के 41 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)आमने-सामने हैं। टॉस से पहले MI vs SRH Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
एक तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं जिसमे 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
वानखेड़े में कैसी रहेगी पिच
अगर पिच की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 240 और दूसरी पारी में 222 रन बने थे।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
MI vs SRH Playing XI: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI
रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार।
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा
क्विंटन डी कॉक की जगह इंजरी के कारण बाहर हैं हुनके जगह पर रयान रिकेलटन को शामिल किया गया है।
MI vs SRH Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रवीचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल
इस मैच में शिवांग कुमार की जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है।
MI vs SRH: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं ये खिलाड़ी फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मुकाबले में MI vs SRH Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

