Most Sixes in an Innings IPL Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) हमेशा से विस्फोटक बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है और जब इन धुरंधरों को एक दिन मिल जाता है, तो गेंदबाजों की शामत आ जाती है। केकेआर के कई स्टार खिलाड़ियों ने आईपीएल के एक पारी में छक्कों की बरसात की है और आज हम उन्हीं बल्लेबाजों पर नजर डालेंगे, जिन्होंने KKR के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
KKR के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी | Most Sixes in an Innings IPL Kolkata Knight Riders

10. यूसुफ पठान (7 छक्के)
यूसुफ पठान ने साल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों में 327.27 की स्ट्राइक रेट से 72 रन ठोक दिए थे, जिसमें 7 छक्के शामिल थे।
9. आंद्रे रसेल (8 छक्के)
आंद्रे रसेल ने 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। वानखेड़े के मैदान पर उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।
8. आंद्रे रसेल (8 छक्के)
साल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों पर 80 रन की पारी में रसेल ने फिर से 8 छक्के लगाए थे। यह पारी केकेआर की सबसे बेहतरीन जीतों में से एक रही थी।
7. क्रिस लिन (8 छक्के)
क्रिस लिन जब लय में होते थे, तो गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं होता था। उन्होंने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 41 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 छक्के उड़ाए थे।
6. क्रिस गेल (8 छक्के)
क्रिस गेल ने कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हुए साल 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 42 गेंदों पर 88 रन ठोंक दिए थे, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। यही वो पारी थी जिसने आईपीएल में गेल के विस्फोटक अंदाज की झलक दी।
5. वेंकटेश अय्यर (9 छक्के)
वेंकटेश अय्यर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी और इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 9 छक्के लगाए थे। इस पारी ने उन्हें केकेआर का एक स्थायी स्टार बना दिया और वह टीम के लिए कई बार अपनी बल्लेबाजी से अहम योगदान दिया है।
4. दिनेश कार्तिक (9 छक्के)
2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने 50 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 9 छक्के शामिल थे। वह शतक से भले ही चूक गए लेकिन उनकी इस पारी ने केकेआर को एक बड़ा स्कोर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
3. आंद्रे रसेल (9 छक्के)
2019 में RCB के खिलाफ रसेल ने सिर्फ 25 गेंदों पर 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें 9 छक्के शामिल थे। 260 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी ने आरसीबी के गेंदबाजों को हिला कर रख दिया था।
2. आंद्रे रसेल (11 छक्के)
2018 में CSK के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर रसेल ने सिर्फ 36 गेंदों पर 88 रन ठोक दिए, जिसमें 11 छक्के शामिल थे। यह आईपीएल के इतिहास में केकेआर के लिए खेली गई सबसे आक्रामक पारियों में से एक थी।
1. ब्रेंडन मैकुलम (13 छक्के)
2008 में आईपीएल के पहले ही मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों पर 158 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 छक्के लगाए थे और यह IPL के इतिहास में अब तक की सबसे महान पारियों में से एक मानी जाती है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।