Trent Boult: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने इस बार एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है जो उनको जीता सकता है छठा आईपीएल खिताब। आइए जानते है उनके बारें में। अभी आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी जारी है। तभी तो इस बार कई खिलाड़ी तो अपनी उम्मीद से ज्यादा पैसे लेकर जा रहे है। वहीं इस बार कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां काफी सस्ते में खरीद रही है।

इसके अलावा इस बार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पर खूब जमकर बोली लगी है। इसके अलावा उनकी 3 साल बाद अपनी पुरानी टीम में वापसी हुई है। तभी तो अब आईपीएल 2025 के सीजन में वह (Trent Boult) जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस टीम की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई देंगे।
मुंबई इंडियंस ने लगाई बड़ी बोली :-
हर बार आईपीएल के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम अपनी स्ट्रैटजी बनाकर आती है। जिसके चलते हुए वह इससे टस से मस तक नहीं होती है। तभी तो इसी के चलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पर जमकर बोली लगाई है। जिसके चलते हुए मुंबई की टीम ने उनको 12 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया है।

वहीं इसके अलावा इस बार ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पर कई और टीमों ने भी खरीदने के बोली लगाई थी। इन टीमों में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम भी शामिल थे। इसके अलावा हम आपको बता देना चाहते है कि यह कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुका है। क्यूंकि साल 2020 में वह मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े थे। तब वह दो साल तक टीम के साथ ही रहे थे।
Trent Boult के आने से मुंबई का पेस अटैक होगा मजबूत :-

आईपीएल 2025 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं अब इसके बाद इस फ्रेंचाइजी ने 2025 की मेगा नीलामी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) को खरीद कर अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। तभी तो एक बार फिर से आईपीएल में बुमराह और बोल्ट (Trent Boult) की जोड़ी विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों के होश उड़ाती हुई दिखाई देगी।
ट्रेंट बोल्ट का आईपीएल रिकॉर्ड :-

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने अभी तक आईपीएल में 103 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 26.69 के शानदार औसत के साथ 121 विकेट लिए है। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनका इकोनॉमी रेट 8.29 का रहा है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।