IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल के इतिहास में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम इसकी एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली की टीम ने लीग स्टेज के दौरान कुल 14 मैच खेले थे। तब उनको 7 मैच में जीत और 7 में उनको हार मिली थी। वहीं आईपीएल 2025 में इस टीम का प्रदर्शन काफी शानदार चल रहा है। क्यूंकि अभी तक इस टीम ने 8 मैचों में खेलते हुए 6 में जीत दर्ज की है। इस बीच आइए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. पहले पायदान पर संयुक्त रूप से हैं 3 गेंदबाज :-
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूचि में इस समय पहले पायदान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज आते हैं। इनमें रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और पीयूष चावला शामिल हैं। अश्विन ने दिल्ली की टीम के खिलाफ खेली 24 पारियों में 21.55 की गेंदबाजी औसत से 27 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 6.45 की रही है। जबकि बुमराह ने भी दिल्ली के खिलाफ खेली 22 पारियों में 23.70 की गेंदबाजी औसत से 27 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी 7.68 की रही है। वहीं अन्य गेंदबाज पीयूष चावला ने भी दिल्ली के खिलाफ खेले 25 मैच में 24.70 की गेंदबाजी औसत से 27 विकेट अपने नाम किए हैं।
2. दूसरे स्थान पर आते हैं संयुक्त रूप से दो गेंदबाज :-
इस मामले में दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से दो गेंदबाज आते हैं। इनमें हरभजन सिंह और सुनील नरेन जैसे स्टार गेंदबाज शामिल हैं। इन दोनों ने दिल्ली की टीम के खिलाफ कुल 24-24 विकेट लिए हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह की दिल्ली की टीम के खिलाफ 23.45 की गेंदबाजी औसत और 6.90 की इकॉनमी रेट भी रही है।

जबकि सुनील नरेन ने भी दिल्ली के खिलाफ 24.62 की गेंदबाजी औसत और 6.79 की इकॉनमी रेट से विकेट लिए हैं। दिल्ली की टीम के खिलाफ हरभजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 का रहा था। जबकि सुनील नरने का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 का रहा है।
3. ड्वेन ब्रावो और युजवेंद्र चहल हैं तीसरे स्थान पर :-
इस सूचि में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से ड्वेन ब्रावो और युजवेंद्र चहल आते हैं। क्यूंकि इन दोनों ही गेंदबाजों ने दिल्ली के खिलाफ 23-23 विकेट लिए हैं। ब्रावो ने दिल्ली के खिलाफ खेले 23 मैच की 22 पारियों में 23.13 की गेंदबाजी औसत और 8.20 की इकॉनमी रेट से विकेट लिए हैं।

जबकि चहल ने दिल्ली के खिलाफ खेली 20 पारियों में 25.26 की गेंदबाजी औसत और 8.16 की इकॉनमी से 23 विकेट लिए हैं। वहीं दिल्ली के खिलाफ ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/33 का रहा था। जबकि चहल का दिल्ली के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/27 का रहा है।
4. चौथे पायदान पर भी हैं संयुक्त रूप से दो गेंदबाज :-
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूचि में चौथे पायदान पर लसिथ मलिंगा और रविंद्र जडेजा आते हैं। मलिंगा ने दिल्ली की टीम के खिलाफ खेली अपनी 13 पारियों में 14.22 की गेंदबाजी औसत और 6.65 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए थे।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 का रहा था। जबकि जडेजा ने भी दिल्ली की टीम के खिलाफ 34 मैच की 29 पारियों में खेलते हुए 29.86 की गेंदबाजी औसत और 7.94 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका दिल्ली के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/9 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।