LSG vs DC मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग थ्रिलर होने वाला है।

IPL 2026 का पांचवा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से अपनी स्लोविश ट्रैक के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। एक तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG है, तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में DC एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज LSG vs DC मैच में कौन जीतेगा।

LSG vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 7

दिल्ली कैपिटल्स जीता: 4

लखनऊ सुपर जाइंट्स जीता: 3

LSG vs DC: अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में दो तरह की पिच मौजूद हैं। यहाँ पर काली और लाल मिट्टी की पिच हैं। काली मिट्टी पर गेंद फंसकर आती हैं। इसमें बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत आती हैं। इस विकेट पर स्लोविश गेंदबाजों को मदद मिलती हैं। उनकी कटर्स और बैक ऑफ़ द हैंड स्लोवेर बॉल पिच में रूककर आती हैं जिससे बड़े हिट आसानी से नहीं लगते।

इकाना स्टेडियम में लाल मिट्टी की भी पिच हैं। इस पिच में ट्रू बाउंस हैं और बल्लेबाज आसानी से अपने शॉट्स खेल सकते हैं। इस विकेट में बड़े स्कोर भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बल्लेबाज थ्रू द लाइन शॉट भी लगा सकते हैं।

यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री बड़ी हैं जिससे बड़ी हिट्स आसानी से क्लियर नहीं होती हैं। रात के मुकाबलों में यहाँ ड्यू की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

फिलहाल, आईपीएल में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 175 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 164 रहा है।

पहली पारी एवरेज स्कोर- 175

दूसरी पारी एवरेज स्कोर- 164

LSG vs DC: संभावित प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी

LSG vs DC: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

LSG की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम टॉप ऑर्डर में जबकि निकोलस पूरन और आयुष बडोनी मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।

फिनिशिंग के लिए अब्दुल समद जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और आवेश खान अनुभव लाते हैं जबकि दिग्वेश राठी मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।

अक्षर पटेल कप्तान के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स को लीड कर रहे हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर मिडिल ऑर्डर में मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी जैसे विकल्प मौजूद हैं।

LSG vs DC: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह बहुत हाई-स्कोरिंग मैच नहीं होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आती है।

आज के LSG vs DC मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, इसलिए DC जीत की दावेदार मानी जा सकती है। यह मुकाबला भले ही लखनऊ के घर में हो रहा हो लेकिन मुकाबला जीतने के चांस DC के हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version