Thursday, June 18

ऋतुराज गायकवाड़ ने MS Dhoni के भविष्य पर बड़ा बयान दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद जब उनसे धोनी के अगले सीजन में खेलने के बारे में सवाल पूछा गया, तब उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में CSK की टीम सिर्फ 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई।

हार के बाद क्या बोले ऋतुराज गायकवाड़?

मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी से रन बनाना चाहती थी, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

गायकवाड़ ने कहा, “जब आप 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हैं तो उस गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ यह आसान नहीं होता। हमने बड़ा जोखिम लिया, लेकिन इसका श्रेय गुजरात को जाता है। पॉवरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही और उनके ओपनर्स को रोकना मुश्किल था।”

उन्होंने आगे कहा कि टीम ने बीच सीजन में लय जरूर पकड़ी थी, लेकिन लगातार चोटों की वजह से संतुलन बिगड़ता रहा। कप्तान के मुताबिक जेमी ओवरटन और घोष जैसे खिलाड़ियों के बाहर होने का असर टीम पर साफ दिखा।

क्या IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी?

मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर हुई। चोट की वजह से धोनी IPL 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या वह अगले सीजन में वापसी करेंगे।

इस सवाल पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “आपको और मुझे, हम दोनों को अगले साल ही इसके बारे में पता चलेगा।”

उन्होंने यह भी माना कि टीम को पूरे सीजन धोनी की कमी महसूस हुई। गायकवाड़ ने कहा, “वह आखिरी ओवरों में सिर्फ क्रीज पर टिककर भी मैच का रुख बदल सकते हैं। अगले सीजन के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, हम उनसे खुश हैं।”

ऋतुराज के इस बयान के बाद अब फैंस को धोनी के फैसले का इंतजार रहेगा। IPL 2027 में वह मैदान पर उतरेंगे या नहीं, इसका जवाब आने वाले समय में ही मिलेगा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version