इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर Jacob Bethell को ECB का दो वर्षीय सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

इंग्लैंड के हाल ही में टेस्ट डेब्यू करने वाले जैकब बेथेल को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में अपग्रेड किया है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को पहले डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट के तहत रखा गया था, लेकिन अब उन्हें दो साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

नए कॉन्ट्रैक्ट में बेथेल को जो रूट, जोस बटलर और हैरी ब्रूक के साथ सबसे बड़ी सूची में शामिल कर दिया गया है। इस बीच, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू पॉट्स और ब्रायडन कार्स की पेस तिकड़ी ने भी 2026 तक अपने अनुबंध बढ़ा लिए हैं।

बेथेल का यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सही समय पर आया है, क्योंकि उन्होंने इस सीजन काफी अच्छा क्रिकेट खेला है और सफल भी साबित हुए हैं। ऐसे में उन्हें ECB का खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलना उन्हें काफी प्रोत्साहित करेगा।

21 वर्षीय ऑलराउंडर ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली गई व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान अपना वनडे और टी20 अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। इसके बाद, उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टेस्ट डेब्यू भी कर लिया।

2024/2025 में ECB की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी

इंग्लैंड का दो वर्षीय सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, बेन स्टोक्स, मार्क वुड

इंग्लैंड का एक वर्षीय सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: रेहान अहमद, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्रॉली, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, जोश टंग, रीस टॉप्ली, क्रिस वोक्स

इंग्लैंड विकास अनुबंध: जोश हल (लीसेस्टरशायर), जॉन टर्नर (हैम्पशायर)।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version