JP Duminy Divorced his Wife: पिछले कुछ समय से दो भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और वीरेन्द्र सहवाग की तलाक की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि, अभी दोनों ही खिलाड़ियों के तलाक पर कोई अधिकारिक तौर पर अपडेट नहीं आया है, लेकिन इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेपी डुमिनी के तलाक की खबर आ रही है. इस पूर्व क्रिकेटर ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने इसकी प्राइवेसी की डिमांड भी की है.  

14 साल के रिश्तें का हुआ अंत डुमिनी

JP Duminy Divorced his Wife
JP Duminy Divorced his Wife/Getty Images

साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने सोमवार,17 फरवरी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली खबर शेयर की है. बता दें कि, डुमिनी अपनी पत्नी सू डुमिनी से शादी के 14 साल बाद अलग हो चुके हैं, डुमिनी और सू ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके अपने तलाक की पुष्टि की है.

डुमिनी ने फैंस से की खास अपील करते हुए कहा: 

बहुत विचार-विमर्श के बाद, सू और मैंने अलग होने का फैसला किया. हम भाग्यशाली थे कि हमने अपनी शादी के दौरान कई यादगार पल एक साथ बिताएं और हमें दो खूबसूरत बेटियों का आशीर्वाद मिला. इस समय, हम प्राइवेसी की मांग करते हैं क्योंकि हम इस बदलाव को नेविगेट कर रहे हैं. चाहे हमारे रास्ते अलग-अलग हो गए हो लेकिन हम दोस्त बने रहेंगे, हमारा अलगाव सौहार्दपूर्ण है. इस दौरान आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद. जेपी और सू.

2011 में शादी के बंधन में बंधे थे डुमिनी और सू 

JP Duminy Divorced his Wife
JP Duminy Divorced his Wife/Getty Images

बता दें कि, जेपी डुमिनी का पूरा नाम जीन पॉल डुमिनी हैं. उनका जन्म 14 अप्रैल 1984 को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुआ था. डुमिनी साउथ अफ्रीका की टी20 इंटरनेशनल टीम के उपकप्तान भी रह चुके हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व किया है और इस दौरान उन्होंने 9 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 130 से ज्यादा विकेट भी चटकाए हैं. 

इसाबेल और एलेक्सा के पैरेंट्स हैं डुमिनी और सू 

इस पूर्व खिलाड़ी ने साल 2011 में अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की थी जो अब 14 साल बाद खत्म हो चुकी है. डुमिनी और सू के दो बच्चे भी हैं जिसमें से एक का नाम इसाबेल और दुसरे का नाम एलेक्सा है. हालांकि, अब तलाक के बाद भी दोनों साथ मिलकर अपनी बेटियों की परिवरिश जारी रखेंगे.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version