ऑस्ट्रेलिया वीमेंस की टीम इस समय इंडिया के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच वनडे की सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शतक जड़ दिया और वह वीमेंस क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

उन्होंने दूसरे ओडीआई में 117 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में टॉप 5 की लिस्ट में आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीमेंस क्रिकेट में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

इन वीमेंस क्रिकेटर ने लगाए हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

5. हेली मैथ्यूज (Hely Matthews) – 9 शतक

Hayley Mathews
Hayley Mathews

वेस्टइंडीज की दिग्गज बल्लेबाज हेली मैथ्यूज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर आती हैं। वह अकेले दम पर ही टीम की बल्लेबाजी को संभाले हुए हैं। उनके आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है।

हेली मैथ्यूज ने पिछले एक दशक में लगभग 99 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 शतक लगाते हुए 3074 रन बनाए हैं। यही नहीं, इस दौरान उनके नाम 8 अर्धशतक भी दर्ज हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141 रन है।

4. टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) – 12 शतक

Tammy Beaumont
Tammy Beaumont

इंग्लैंड की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट भी वनडे क्रिकेट की शानदार खिलाड़ी हैं। वह न सिर्फ अपनी विकेटकीपिंग के लिए बल्कि बल्लेबाजी के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने बहुत सी शानदार पारियां खेली हैं जिनके चलते टीम को जीत मिली है।

टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड के लिए 132 मैचों में 12 शतक लगाए। इस दौरान उन्होंने 41.16 की औसत से 4528 रन बनाए, जिसमें 23 अर्धशतक शामिल थे और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 168 रन था।

3. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) – 12 शतक

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

टीम इंडिया की दिग्गज बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना पिछले कई सालों से टीम की मुख्य खिलाड़ी हैं। उनके ऊपर भारत की बल्लेबाजी निर्भर करती है। वह वीमेंस क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए निरंतरता का दूसरा नाम बन गई हैं। भारत की जीत के लिए उनके बल्ले से रन आना जरूरी है। इतनी कंसिस्टेंसी से परफॉर्म करने के बाद भी उनके ऊपर सवाल भी उठाए जाते हैं कि बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, जो कि वाजिब भी है।

स्मृति मंधाना ने भारत के लिए 107 मैचों में 12 शतक लगा दिए हैं। यही नहीं, उनके नाम 47.15 की एवरेज से 4763 रन दर्ज हैं, जिसमें 32 अर्धशतक और उनका बेस्ट स्कोर 136 रन है।

2. सूजी बेट्स (Suzie Bates) – 13 शतक

Suzie Bates
Suzie Bates

न्यूज़ीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स पिछले दो दशकों से अपनी टीम की बल्लेबाजी को संभाले हुए हैं। उन्होंने अपनी टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। बड़े टूर्नामेंट में तो उनका प्रदर्शन और भी शानदार हो जाता है।

सूजी बेट्स ने वनडे क्रिकेट में 171 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 शतक लगाए हैं। यही नहीं, इस धाकड़ बल्लेबाज ने 39.83 की औसत से 5896 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 37 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 168 रन है।

1. मेग लेनिंग (Meg Lening) – 15 शतक

Meg Lanning
Meg Lanning

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और बेस्ट बल्लेबाजों में से एक मेग लेनिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर आती हैं। उनका करियर भले ही छोटा रहा लेकिन वह काफी इम्पैक्टफुल रहा था। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार वर्ल्ड कप तो जीते ही, इसके साथ ही उन्होंने बल्ले से भी अपनी टीम को लीड किया है।

मेग लेनिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 मैचों में 15 शतक लगाए। उन्होंने 53.51 की एवरेज से 4602 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 152 रन था और उसमें 21 अर्धशतक शामिल थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version