वीमेंस वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है और इस बार इसका आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होना है। इसकी शुरुआत 30 सितंबर से होनी है। पिछले कुछ समय में वीमेंस क्रिकेट पर भी सभी की नज़रें हैं और इस कारण खिलाड़ियों पर काफ़ी दबाव भी होता है।

किसी भी खिलाड़ी के लिए शतक लगाना काफ़ी ख़ास होता है। लेकिन, अगर वह शतक वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में आए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। क्योंकि उस दौरान पूरी दुनिया की नज़रें उन्हीं के ऊपर होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीमेंस वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज़्यादा शतक लगाए हैं।

इन बल्लेबाज़ों ने लगाए हैं वीमेंस क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक

5. साराह टेलर (Sarah Taylor) – 3 शतक

Sarah Taylor
Sarah Taylor

इंग्लैंड की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ साराह टेलर का करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उतने ही समय में उन्होंने अपने खेल से काफ़ी छाप छोड़ी थी। इस धाकड़ खिलाड़ी ने अपने खेल से वीमेंस क्रिकेट बदलने का काम किया था। अपने आक्रामक अंदाज़ से वह दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ़ भी आसानी से रन बनाती थीं।

साराह टेलर ने इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में 19 मैचों में 61.14 की औसत से 856 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 137 रन है।

4. जैनेट ब्रिटिन (Janette Brittin) – 4 शतक

Janette Brittin
Janette Brittin

इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज़ जैनेट ब्रिटिन ने वर्ल्ड कप में लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम की बल्लेबाज़ी का ज़िम्मा लगभग डेढ़ दशक तक उठाया था। उनके पास गियर चेंज करने की ख़ास क्षमता थी, जो बहुत कम खिलाड़ियों के पास होती है।

जैनेट ब्रिटिन ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए 4 शतक लगाए हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 36 मुकाबले खेलते हुए 43.30 की औसत से 1299 रन हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 138 रन है।

3. शार्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) – 4 शतक

Charlotte Edwards
Charlotte Edwards

इंग्लैंड की धाकड़ बल्लेबाज़ शार्लोट एडवर्ड्स ने लंबे समय तक बल्लेबाज़ी की कमान संभाली थी। वह जब तक क्रीज़ पर रहती थीं तो जीत की उम्मीदें बनी रहती थीं। उनकी इस ख़ास बल्लेबाज़ी के चलते ही इंग्लिश टीम खिताब जीतने में सफल हुई थी।

शार्लोट एडवर्ड्स के नाम वर्ल्ड कप में 4 शतक शामिल हैं। उन्होंने इस आईसीसी इवेंट में 30 मैच खेले हैं, जिसमें 53.52 की औसत से 1231 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन है और उसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं।

2. सूज़ी बेट्स (Suzie Bates) – 4 शतक

Suzie Bates
Suzie Bates

न्यूज़ीलैंड की लीजेंडरी बैटर सूज़ी बेट्स न सिर्फ़ वनडे वर्ल्ड कप में बल्कि आईसीसी इवेंट्स में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करती हैं। वह टीम की टॉप रन-गेटर तो हैं ही, साथ ही उनकी नज़र इस वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने और हाईएस्ट रन स्कोरर का रिकॉर्ड अपने नाम करने पर भी होगी। वह इस समय नंबर दो पर हैं।

सूज़ी बेट्स ने न्यूज़ीलैंड के लिए वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाए हैं। वहीं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में 27 मैचों में 56.14 की औसत से 1179 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 168 रन है।

1. नैट सिवर-ब्रंट (Nat Sciver Brunt) – 4 शतक

Nat Sciver Brunt
Nat Sciver Brunt

इंग्लैंड की मौजूदा कप्तान नैट सीवर ब्रंट वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में टॉप पर हैं। वह भारत और श्रीलंका की सह-मेज़बानी में होने वाले वर्ल्ड कप में भी खेलती हुई दिखेंगी और उनका लक्ष्य अपनी टैली को बढ़ाने का होगा।

नैट सीवर ब्रंट ने वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 शतक लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खेले गए 18 मुकाबलों में 57.50 की औसत से 805 रन बनाए और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 148 रन है, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version