एशेज इतिहास में जिन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, उनके आंकड़े आज भी इस सीरीज की महानता को परिभाषित करते हैं।
एशेज टेस्ट सीरीज हमेशा से बल्लेबाजों के धैर्य, तकनीक और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा रही है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में रन बनाना आसान नहीं रहा, लेकिन फिर भी कुछ दिग्गजों ने लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन किया।
यदि इस समय एशेज सीरीज इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 10 की सूची देखें, तो उसमें सिर्फ दो बल्लेबाज आज के समय में सक्रिय हैं। यहाँ हम उन 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एशेज इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें जो रूट और स्टीव स्मिथ जैसे सक्रिय बल्लेबाजों का नाम शामिल है।
ये हैं एशेज सीरीज इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) – 5028 रन
डॉन ब्रैडमैन एशेज इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने 1928 से 1948 के बीच 37 मैचों की 63 पारियों में 5028 रन बनाए। उनका औसत 89.78 रहा जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अद्वितीय है। ब्रैडमैन ने एशेज में 19 शतक और 12 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 334 रन की रही, जो आज भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड मानी जाती है।
2. जैक हॉब्स (Jack Hobbs) – 3636 रन
जैक हॉब्स इंग्लैंड के लिए एशेज में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 1908 से 1930 के बीच 41 मैचों में 3636 रन बनाए। उनका औसत 54.26 रहा। हॉब्स के नाम एशेज में 12 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 187 रन की रही, जिसने कई सीरीज में इंग्लैंड को मजबूती दी।
3. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) – 3553 रन*
स्टीव स्मिथ आधुनिक दौर में एशेज के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2010 से 2026 के बीच 41 मैचों की 74 पारियों में 3703 रन बनाए। उनका औसत 56.10 रहा। स्मिथ ने एशेज में 13 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 239 रन की रही, जो इंग्लैंड के खिलाफ उनके दबदबे को दर्शाती है।
4. एलन बॉर्डर (Allan Border) – 3222 रन
एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज में लंबे समय तक जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 1978 से 1993 के बीच 42 मैचों में 3222 रन बनाए। उनका औसत 55.55 रहा। बॉर्डर ने एशेज में 7 शतक और 19 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 200 रन की रही, जो उनके धैर्य और संघर्ष को दिखाती है।
5. स्टीव वॉ (Steve Waugh) – 3173 रन
स्टीव वॉ ने एशेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। उन्होंने 45 मैचों की 72 पारियों में 3173 रन बनाए। उनका औसत 58.75 रहा। वॉ के नाम एशेज में 10 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 177 रन की रही, जिसने कई मैचों की दिशा बदली।
6. डेविड गोवर (David Gower) – 3037 रन
डेविड गावर अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 38 मैचों में 3037 रन बनाए और उनका औसत 46.01 रहा। गावर ने एशेज में 9 शतक और 11 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 215 रन की रही, जो इंग्लैंड के लिए एक ऐतिहासिक पारी मानी जाती है।
7. वैली हैमंड (Wally Hammond) – 2852 रन
वैली हैमंड इंग्लैंड के महान ऑल टाइम बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 33 मैचों में 2852 रन बनाए। उनका औसत 51.85 रहा। हैमंड ने एशेज में 9 शतक और 7 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 251 रन की रही, जो उस दौर में असाधारण मानी जाती थी।
8. जो रूट (Joe Root) – 2822 रन*
जो रूट मौजूदा दौर में इंग्लैंड के सबसे अहम एशेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने 39 मैचों की 75 पारियों में 2828 रन बनाए। उनका औसत 40.98 रहा। रूट ने एशेज में 6 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 180 रन की रही, जिसने कई बार इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा।
9. हर्बर्ट सटक्लिफ (Herbert Sutcliffe) – 2741 रन
हर्बर्ट सटक्लिफ एशेज के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 27 मैचों में 2741 रन बनाए। उनका औसत 66.85 रहा, जो बेहद शानदार है। सटक्लिफ ने एशेज में 8 शतक और 16 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 194 रन की रही।
10. क्लेम हिल (Clem Hill) – 2660 रन
क्लेम हिल शुरुआती दौर के महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 41 मैचों में 2660 रन बनाए। उनका औसत 35.46 रहा। हिल ने एशेज में 4 शतक और 16 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 188 रन की रही, जो उस समय की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खास मानी जाती है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

