भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच हमेशा से ही अपने रोमांच और हाई स्कोरिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों टीमों के बीच हर मैच में चौकों और छक्कों की बौछार देखने को मिलती है, जिसमें बल्लेबाज़ अपनी स्किल और पावर हिटिंग की जोर आजमाइश करते हैं। जबकि गेंदबाज अपनी काबिलियत के दम पर उनको रोकने में सफल होते हैं।
दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफी टक्करी के होते हैं और कई बार तो गेंदबाज अपनी टीम को हारी हुई बाजी जिताने में सफल हो जाते हैं। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले में जो भी प्रदर्शन करता है उसका अलग ही रुतबा बन जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टी20 में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
इन खिलाड़ियों ने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टी20 में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
5. शेन वॉटसन (Shane Watson) – 10 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन अपनी बल्लेबाजी के लिए जितने फेमस थे, उनकी गेंदबाजी उसके आगे कहीं छिप सी जाती थी। उन्होंने इंडिया के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है।
वॉटसन ने इंडिया के खिलाफ खेले 9 मैचों में 22.40 की औसत, 17.80 की स्ट्राइक रेट तथा 7.55 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर 3 विकेट था।
4. एडम जेम्पा (Adam Zampa) – 12 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ स्पिन गेंदबाज एडम जेम्पा ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर के बड़े से बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है। भले ही वो गेंद को बहुत ज्यादा टर्न न कराते हों लेकिन उसके बाद भी उनको खेलना काफी मुश्किल होता है।
जेम्पा ने अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसमें 31.00 की औसत, 25.50 की स्ट्राइक रेट तथा 7.29 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं, जिसमें 16 रन देकर 3 विकेट लेना उनका बेस्ट परफॉरमेंस है।
3. जेसन बेहरनडॉर्फ (Jason Behrondorff) – 13 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ भले ही लंबे समय तक नेशनल टीम के लिए न खेले हों लेकिन उनको जो भी मौके मिले, उनमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। साल 2017 में भारत में हुई टी20 सीरीज ड्रा कराने में उनका योगदान सबसे अहम था।
बेहरनडॉर्फ ने इंडिया के खिलाफ 10 मैच खेले हैं, जिसमें 16.07 की एवरेज, 14.30 की स्ट्राइक रेट तथा 6.74 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट लेना है।
2. अक्षर पटेल (Axar Patel) – 15 विकेट

भारत के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पिछले कुछ समय में अपने खेल से सभी को काफी प्रभावित किया है। भले ही वो गेंद के बहुत बड़े टर्नर नहीं हैं लेकिन उनकी आर्म गेंद बड़े से बड़े बल्लेबाजों का डंडा बाहर कर देती है।
अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 9 मैचों में 13.86 की औसत और 6.30 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं, जिसमें 16 रन देकर 3 विकेट उनके बेस्ट बॉलिंग आंकड़े हैं।
1. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) – 17 विकेट

भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने अपना टी20 डेब्यू ऑस्ट्रेलिया में उन्हीं के खिलाफ किया था। उस सीरीज में इस धाकड़ गेंदबाज ने अपनी काबिलियत दर्शा दी थी, जिसके बाद से उनका करियर हमेशा ऊपर की तरफ गया है।
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 23.76 की औसत, 17.82 की स्ट्राइक रेट और 8 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं। इस दौरान 16 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

