Wednesday, June 10

PSL में पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड में पेशावर ज़ाल्मी को बढ़त हासिल हैं।

पेशावर जाल्मी PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने 1 बार इस लीग को अपने नाम किया हैं जबकि, क्वेटा ग्लैडिएटर्स भी एक बार खिताब जीत चुकी है।

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों के पास कई मैच विनर्स खिलाड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों के बीच जुड़े अहम आंकड़े बता रहे हैं।

PSL में पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

पीएसएल इतिहास में पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स में अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 12 बार क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने और 13 में पेशावर जाल्मी ने जीत दर्ज की हैं। वहीं 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। हेड टू हेड राइवलरी में पेशावर जाल्मी की टीम क्वेटा की टीम पर भारी पड़ती हैं।

कुल मैच: 26

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत: 12

पेशावर जाल्मी की जीत: 13

नो रिजल्ट: 1

पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर

इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।

पेशावर जाल्मी के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सबसे बड़ा स्कोर: 234

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी का सबसे बड़ा स्कोर: 228

पेशावर जाल्मी के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सबसे कम स्कोर: 107

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी का सबसे कम स्कोर: 104

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर ज़ाल्मी हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी

अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पेशवर जाल्मी की टीम को बढ़त प्राप्त हैं। लेकिन जब भी दोनों टीमें आमने सामने आती हैं तो उनके बीच काफी अच्छे मुकाबले देखने को मिलते हैं और कई बार तो नतीजा अंतिम ओवर में निकलता हैं।

दोनों टीमों के पास प्लेइंग 11 में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि अपने दम पर मैच बदलने की क्षमता रखते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version