Ravindra Jadeja: इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं वर्षा से प्रभावित इस मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए है। अब ऐसा करते हुए उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में भी दर्ज करवा लिया है। क्यूंकि जैसे ही उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाज खलील अहमद का विकेट लिया था तो तब जडेजा ने अपना 300 वां शिकार करने के साथ – साथ कई और रिकार्ड्स भी अपने नाम कर लिए थे।
Ravindra Jadeja सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज :-

कानपुर टेस्ट के चौथे दिन रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बांग्लादेश के खलील अहमद को टेस्ट में अपना 300वां शिकार बनाया था। इसी के साथ अब वह (Ravindra Jadeja) टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए है। रविंद्र जडेजा ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है।
Ravindra Jadeja 300 टेस्ट विकेट लेने वाले 7वें भारतीय गेंदबाज :-

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले 7वें भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा अभी तक 300 टेस्ट विकेट या उससे अधिक विकेट लेने वाले अन्य भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में अनिल कुंबले (619), आर अश्विन (524), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), इशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) शामिल हैं।
Ravindra Jadeja टेस्ट में दूसरे सबसे तेज 300+ विकेट और 3000+ रन :-

आज रविंदर जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने 74वें टेस्ट मैच में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट और 3000+ रन बनाने का कारनामा भी पूरा कर लिया है। अभी ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने है। उनसे पहले यह कारनामा करने वाले इंग्लैंड के महान बल्लेबाज इयान बॉथम ही थे।

इसके अलावा रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अभी ऐसा करने वाले इंग्लैंड के महान बल्लेबाज इयान बॉथम के बाद दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए है। रविंद्र जडेजा ने अपने 300 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए केवल 17428 गेंदें लीं है। वहीं इसके अलावा भारत के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने 300 विकेट पूरे करने के लिए केवल 15636 गेंदें लीं थी।
सबसे कम टेस्ट मैचों में 3000+ रन और 300+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी ये है :-
इयान बॉथम – 72 मैच
रविंद्र जडेजा* – 74 मैच
इमरान खान – 75 मैच
कपिल देव/ रिचर्ड हैडली – 83 मैच
शॉन पोलक – 87 मैच
रविचंद्रन अश्विन – 88 मैच
ये भी पढ़ें: इस तूफ़ानी बल्लेबाज़ पर लग सकती है करोड़ों की बोली, गेंदबाज़ों की उड़ा रहा है धज्जियाँ

