Google News Sports Digest Hindi

Shubman Gill: पर्थ टेस्ट से पहले शुभमन गिल (Shubman Gill) की उंगली में चोट लग गई थी। इसके चलते हुए वह पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे। वहीं अब दूसरे टेस्ट से पहले एक बार फिर गिल की उंगली की चोट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला जीत लिया है। वहीं इसके बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।

Duleep Trophy 2024-25 First Round Teams Announced
Shubman Gill (Duleep Trophy 2024-25)/ © Getty Images

इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। वहीं भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) भी अपनी उंगली की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ जुड़ गए है। अब वह दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन अभी दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) के टीम में शामिल होने की संभावना कम नजर आ रही है।

Shubman Gill की चोट की ताजा स्थिति :-

अभी भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की चोट को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्हें कम से कम दो हफ्ते आराम करना होगा। इसके अलावा भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भी संकेत दिए थे कि अगर उनकी चोट में सुधार होता है तो वह पहले टेस्ट में खेल सकते हैं। वहीं अभी उनकी चोट गंभीर होने के कारण ऐसा नहीं हो सका है।

Shubman Gill
image source via getty images

इसके अलावा अभी यह भी साफ हो चुका है कि भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) 31 नवंबर से 1 दिसंबर तक कैनबरा के मनुका ओवल में प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ होने वाले डे-नाइट प्रैक्टिस मैच में भी नहीं खेलने वाले है। क्यूंकि यह प्रैक्टिस मैच इन दोनों टीमों के बीच एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट की तैयारियों के रूप में भी है।

Shubman Gill
image source via getty images

वहीं अब एक सूत्र के हवाले से टीम से जुड़े व्यक्ति ने बताया है कि, “भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को डॉक्टर ने 10 से 14 दिनों तक आराम करने की सलाह दी थी। इसके अलावा अभी वह इस प्रैक्टिस मैच में भी नहीं खेलने वाले है। तभी तो अभी एडिलेड टेस्ट में उनका खेलना काफी कठिन लग रहा है। क्यूंकि इस चोट से ठीक होने के बाद भी उनको मैदान पर उतरने से पहले अच्छी प्रैक्टिस की जरूरत होगी।”

शुभमन गिल की जगह कौन खेलेगा दूसरे टेस्ट में :-

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने चार साल पहले गाबा के मैदान पर ही टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। तब उन्होंने खेलते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Virat Kohli
image source via getty images

वहीं अब गिल टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम के अहम सदस्य बन गए हैं। तब भारतीय टीम मैनेजमेंट ने गिल (Shubman Gill) को चेतेश्वर पुजारा के विकल्प के तौर पर इस पोजिशन पर भेजा था। वहीं अब गिल के चोटिल होने से दूसरे टेस्ट मैच में यह जिम्मेदारी विराट कोहली या केएल राहुल निभा सकते है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version