टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का 2025 में T20I क्रिकेट में प्रदर्शन सवालों के घेरे में है।
भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को मॉडर्न टी20 क्रिकेट का सबसे इनोवेटिव और खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। 360 डिग्री शॉट्स, तेज स्ट्राइक रेट और मैच का रुख पलटने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टी20 टीम की बल्लेबाजी का अहम स्तंभ बना दिया। कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे उम्मीदें और भी बढ़ गईं थीं। खासकर टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी थीं।
हालांकि, साल 2025 में उनका टी20 इंटरनेशनल प्रदर्शन इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। लगातार छोटी पारियां, अर्धशतक का लंबा सूखा और गिरता औसत यह दिखाता है कि सूर्यकुमार यादव इस साल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से काफी दूर रहे। फरवरी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन चुका है।
सूर्यकुमार यादव का 2025 में T20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने साल 2025 में कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनकी 19 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए वह केवल 218 रन ही बना सके। इस दौरान उनका औसत महज 13.62 और स्ट्राइक रेट महज 123.16 रहा, जो उनके करियर औसत 35.29 और करियर स्ट्राइक रेट 163.23 से काफी कम है। यह किसी भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और खासकर कप्तान के लिए बेहद चिंताजनक आंकड़ा है। यानी सूर्यकुमार यादव 2025 में बल्लेबाजी ही हर कसौटी पर पूरी तरह फेल नजर आए।
सूर्यकुमार यादव का 2025 में T20I क्रिकेट में आँकड़े
- मैच: 21
- पारियाँ: 19
- रन: 218
- औसत: 13.62
- स्ट्राइक रेट: 123.16
- बेस्ट स्कोर: 47* बनाम पाकिस्तान, दुबई (DICS), एशिया कप 2025
- शून्य (डक): 3 बार
T20I क्रिकेट में 25 मैचों से अर्धशतक नहीं लगा सके हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि वह लगातार बड़ी पारी नहीं खेल सके। 2025 में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। यही नहीं, उनकी पिछली 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 22 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं आई है। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि वह किस तरह के फॉर्म से गुजर रहे हैं।
फरवरी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह स्थिति भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले कप्तान से बड़े मंच पर बड़ी पारियों की उम्मीद रहती है।
T20I क्रिकेट में विपक्षी टीमों के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी
2025 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन लगभग हर मजबूत विरोधी के खिलाफ काफी फीका रहा। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार छोटी पारियां, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में नाकामी और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी निरंतरता की कमी साफ दिखी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में 47* और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39* जैसी कुछ पारियां जरूर आईं, लेकिन ये पारियां भी मैच दर मैच भरोसा पैदा करने में नाकाम रहीं।
14 पारियों में कैचआउट हुए हैं सूर्यकुमार यादव
टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद सूर्यकुमार यादव पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। 2025 में कई मौकों पर वह शुरुआत तो अच्छी करते दिखे, लेकिन जल्दबाजी में शॉट खेलकर विकेट गंवाते रहे। सूर्या 19 पारियों में 16 बार आउट हुए, जिसमें उन्हें 14 बार कैच आउट के चलते पवेलियन लौटना पड़ा, जो खराब शॉट सिलेक्शन की ओर इशारा करता है।
सूर्यकुमार यादव का 2025 में T20I क्रिकेट में आउट होने का तरीका
- कैच आउट: 14 बार
- बोल्ड: 1 बार
- LBW: 1 बार
- रनआउट: 0 बार
2025 में सूर्यकुमार यादव की सभी टी20 इंटरनेशनल पारियां
- 0 (2 गेंद) बनाम इंग्लैंड, ईडन गार्डन्स
- 12 रन (7 गेंद) बनाम इंग्लैंड, चेन्नई
- 14 रन (7 गेंद) बनाम इंग्लैंड, राजकोट
- 0 (4 गेंद) बनाम इंग्लैंड, पुणे
- 2 रन (3 गेंद) बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े
- 7* रन (2 गेंद) बनाम यूएई, दुबई
- 47* रन (37 गेंद) बनाम पाकिस्तान, दुबई
- DNB बनाम ओमान, अबू धाबी
- 0 (3 गेंद) बनाम पाकिस्तान, दुबई
- 5 रन (11 गेंद) बनाम बांग्लादेश, दुबई
- 12 रन (13 गेंद) बनाम श्रीलंका, दुबई
- 1 रन (5 गेंद) बनाम पाकिस्तान, दुबई
- 39* रन (24 गेंद) बनाम ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा
- 1 रन (4 गेंद) बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न
- 24 रन (11 गेंद) बनाम ऑस्ट्रेलिया, होबार्ट
- 20 रन (10 गेंद) बनाम ऑस्ट्रेलिया, करारा ओवल
- DNB बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन
- 12 रन (11 गेंद) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कटक
- 5 रन (4 गेंद) बनाम दक्षिण अफ्रीका, न्यू चंडीगढ़
- 12 रन (11 गेंद) बनाम दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला
- 5 रन (7 गेंद) बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद
2025 का साल सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर के सबसे कठिन दौर में से एक रहा। कप्तान होने के बावजूद उनका बल्ला खामोश रहा और अर्धशतक का लंबा सूखा भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी है। अब सभी की नजरें जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज पर होंगी, जहां से उनका फॉर्म लौटना भारत के टी20 वर्ल्ड कप अभियान के लिए बेहद जरूरी है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

