पाकिस्तान के निराशाजनक ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 अभियान के बाद PCB ने सख्त कदम उठाते हुए सुपर 8 से बाहर होने पर हर खिलाडी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया। यह खबर सबसे पहले The Express Tribune ने प्रकाशित की। लगातार कमजोर प्रदर्शन से बोर्ड में असंतोष बढ़ा, जिसका असर इस निर्णय में साफ़ नज़र आ रहा है।

सुपर 8 चरण में टीम का कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखा सकी और सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। श्रीलंका के खिलाफ करीबी जीत के बावजूद पाकिस्तान आवश्यक नेट रन रेट हासिल नहीं कर पाया। रिपोर्ट के अनुसार, भारत से हार के तुरंत बाद खिलाडियों  को फाइन की सूचना दी गई थी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आगे से प्राइज पूरी तरह प्रदर्शन पर निर्भर होंगे। बोर्ड का मानना है कि अब प्रोत्साहन राशि केवल रिजल्ट के आधार पर ही दिए जाएंगे।

टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम खराब प्रदर्शन

  • नीदरलैंड्स के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में मामूली जीत
  • अमेरिका और नामीबिया पर जीत दर्ज
  • ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम से 61 रन के विशाल स्कोर से हार
  • सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में बारिश के कारण मैच रद्द
  • इंग्लैंड से हार, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीदें कमजोर
  • श्रीलंका पर जीत, लेकिन ख़राब नेट रन रेट के कारण सफ़र समाप्त

यह लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट रहा जिसमें पाकिस्तान अंतिम चार तक नहीं पहुंच सका। इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम बाहर हो गई थी।

बल्लेबाज़ी यूनिट और गेंदबाज़ी यूनिट का प्रदर्शन फिका रहा

बल्लेबाजी क्रम पूरे अभियान में अस्थिर नजर आया । इस दौरान साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाकर टीम के लिए सबसे अधिक योगदान दिया है। बाबर आज़म, सैम अयूब और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ी 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं पाए। फखर ज़मान ने श्रीलंका के खिलाफ 84 रनों की एक शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें  इस टूर्नामेंट में पर्याप्त मौके नहीं मिले। गेंदबाजी में स्पिनर उस्मान तारिक ने 10 विकेट लेकर प्रभाव छोड़ा, जबकि अन्य गेंदबाजों ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया।

सुपर 8 से बाहर होने के बाद कप्तानी और चयन पर सवाल

कप्तान सलमान अली आगा को अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ रणनीतिक फैसलों को लेकर भी आलोचना झेलनी पड़ रही है। चयन प्रक्रिया पर भी बहस तेज है, खासकर फखर ज़मान को देर से मौका देने को लेकर। टीम की रणनीति और सपोर्ट स्टाफ की भूमिका पर भी सवाल उठे, क्योंकि सीमित ओवर क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन का अभाव साफ नजर आया।

जवाबदेही की ओर बढ़ता कदम

यह जुर्माना संकेत देता है कि पीसीबी अब जवाबदेही को प्राथमिकता देना चाहता है। केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाडियों  को ऊंचा वेतन और आईसीसी राजस्व का हिस्सा मिलता है, इसलिए बोर्ड का मानना है कि मैदान पर बेहतर परिणाम दिखना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय अनुबंध, पीएसएल नीलामी से आय और मैच फीस जैसी सुविधाओं के अनुरूप प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है। लगातार असफलताओं और प्रशंसकों की नाराज़गी के बीच आने वाले समय में टीम संरचना और चयन नीति में बड़े बदलाव संभव हैं।

Source: The Indian Express

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version