दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों ने T20 वर्ल्ड कप में कई बार 200 से ज्यादा रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी की ताकत साबित की है।
T20 वर्ल्ड कप में 200 से ज्यादा रन बनाना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इस फॉर्मेट में 200 का आंकड़ा पार करना बताता है कि टीम की बल्लेबाजी कितनी आक्रामक और मजबूत है। समय के साथ कई टीमों ने इस आंकड़े को छुआ है, लेकिन कुछ टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने बार-बार 200 से ज्यादा का स्कोर स्कोर बनाकर अलग पहचान बनाई है।
आइए जानते हैं T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा टोटल बनाने वाली टॉप 5 टीमें कौन-कौन सी हैं।
ये हैं T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ टोटल बनाने वाली टॉप 5 टीमें
1. दक्षिण अफ्रीका – 6 बार
T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ टोटल बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर है। इस टीम ने T20 वर्ल्ड कप में अब तक 6 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।
इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनका सबसे बड़ा स्कोर 229/4 रहा है, जो उन्होंने 2016 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा, प्रोटियाज ने 2026 में कनाडा के खिलाफ 213/4, स्कॉटलैंड के खिलाफ 2009 में 211/5, अफगानिस्तान के खिलाफ 2016 में 209/5, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2007 में 208/2 और बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 205/5 बनाए।
2. भारत – 4 बार
भारत ने भी T20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 218/4 का स्कोर इस टूर्नामेंट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है, जो उस समय टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोर में से एक था। इसी मैच में युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के लगे थे और मात्र 12 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी की थी।
इसके बाद उन्होंने 2020 तक टी20 वर्ल्ड कप में कोई दूसरा 200 से ज्यादा टोटल नहीं आया। हालाँकि, इसके बाद 2021 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में 210/2, 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/5 का स्कोर बनाया। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में 209/9 रन बनाए, जो उनका इस टूर्नामेंट के इतिहास में चौथा 200+ टोटल रहा।
3. वेस्टइंडीज – 3 बार
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने अब तक T20 वर्ल्ड कप में 3 बार 200 या उससे ज्यादा का टोटल बनाया है।
इस टीम का सबसे बड़ा स्कोर 218/5 है, जो उन्होंने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 205/6 और 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 भी बनाए हैं।
4. श्रीलंका – 2 बार
श्रीलंका ने T20 वर्ल्ड कप में 2 बार 200 से ज्यादा स्कोर बनाया है। उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 260/6 है, जो उन्होंने 2007 में केन्या के खिलाफ जोहांसबर्ग में बनाया था। यह स्कोर आज भी T20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।
इसके अलावा, श्रीलंकाई टीम ने 2024 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 201/6 का स्कोर बनाया गया, जो उनका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरा 200+ टोटल था।
5. इंग्लैंड – 2 बार
इंग्लैंड ने भी T20 वर्ल्ड कप में 2 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2016 में वानखेड़े में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230/8 का स्कोर बनाया था, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनका सबसे बड़ा स्कोर भी है।
उससे पहले उन्होंने 2007 में डरबन में भारत के खिलाफ रन चेज में 200/6 का स्कोर बनाया था, जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यह वही मैच था जिसमें स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक ओवर में छह छक्के खाए थे।
(नोट: ये आंकड़े 12 फरवरी 2026 तक अपडेटेड हैं)
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

