आईपीएल 2023 का आधा सीजन खत्म हो चुका है और सीजन का आगे बढ़ने पर फैंस के बीच इसका खुमार भी बढ़ता जा रहा है। इस सीजन की शुरुआत 31 मार्च से हुई। इस बार के सीजन में हर मैच रोमांचक हो रहे हैं। रिंकु सिंह समेत कई युवा चैहरे अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला रहे हैं। ये ही कारण है कि हर सीजन में कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत को आईपीएल बदलने का काम करता है। इसके बाद फ्रेंचाइजियां नीलामी के दौरान कई खिलाड़ियों पर धन की वर्षा करती हैं। इसी कड़ी में हम आपको आज साल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है इस साल के वो पांच सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं।
सैम करन
साल 2023 में इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर सैम करन ने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया है। जी हां, 16वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने सैम करन पर सबसे उंची बोली लगाते हुए उन्हें 18 करोड़ 50 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया।
कैमरून ग्रीन
आईपीएल 2023 में महंगे खिलाड़ी के रूप में बिकने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी कैमरून ग्रीन दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 17 करोड़ 50 लाख में खरीदा है।
बेन स्टोक्स
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स का नाम शामिल है। इस बार आईपीएल के चार खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। इसके लिए सीएसके ने उन्हें 16.25 की भारी भरकम रकम प्रदान की है।
निकोलस पूरन
वेस्टइंडीड टीम के ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के पूरन के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किए।
हैरी ब्रुक
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर इंग्लैंड के युवा धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रुक का नाम शामिल है। इस साल निलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है।