किसी भी देश की टीम के लिए उसका क्रिकेट कप्तान एक सेनापति की तरह होता है। अपनी टीम को जीत दिलाने या हार दिलाने में एक कप्तान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और बाकी बचे 10 खिलाड़ियों के लिए भी वो प्रेरणा का स्रोत होता है। क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक कप्तान आए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे सफलतम कप्तान की के बारें में बताने जा रहे हैं।
रिकी पोंटिंग
कई लोगों को लग रहा होगा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सफल कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों की लिस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने बाजी मारी है। वे अभी तक दुनिया में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग ने 2002 से 2012 के बीच 230 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 165 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई थी और 51 मैचों में एक कप्तान के तौर पर हार का भी सामना किया था।
स्टीफन फ्लेमिंग
सबसे ज्यादा बार अपनी टीम को जीत दिलाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग दूसरे नंबर पर हैं। स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने देश के लिए 218 मैच में कप्तानी की थी। जिसमें से 98 मैच में कीवी टीम को जीत मिली और 106 मैच में हार का सामना करना पड़ा।
महेंद्र सिंह धोनी
दुनिया में धोनी को मुश्किल वक्त में कूल रहने व सही फैसले लेने वाले कप्तान के रूप में जाना जाता है। धोनी ने अपनी इस काबिलियत की वजह से भारत को कई मैच जिताए हैं। बेहतर कप्तानों की लिस्ट में धोनी तीसरे नंबर पर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी की है। इनमें से 110 मैचों में भारत को जीत हासिल हुई, लेकिन टेस्ट मैच में धोनी कप्तान के रूप में ज्यादा सफल नहीं हो पाए। ये ही कारण है कि वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
स्टीव वॉ
यदि वनडे को हटा दें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी स्टीव वॉ को आज भी दुनिया मे टेस्ट का सबसे बेस्ट कप्तान माना जाता है। स्टीव ने ऑस्ट्रेलाय के लिए कुल 57 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। इससे से 41 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। ये वो वक्त था जब ऑस्ट्रेलिया की टीम दुनिया में अपना डंका बजा रही थी। टेस्ट मैच के अलावा स्टीव वॉ ने 106 वनडे मैचों मे कप्तानी की है, जिसमें से 67 बार वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल हुए हैं।
ग्रीम स्मिथ
सबसे ज्यादा बार अपनी टीम को जीत दिलाने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 5वें स्थान पर हैं। स्मिथ ने 109 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तानी की है, जिसमें से 53 बार जीत भी हासिल की है। दूसरी तरफ 150 वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले ग्रीम स्मिथ ने 92 बार दक्षिण अफ्रीका को जीत दर्ज कराई है।