Wednesday, June 10

Google News Sports Digest Hindi

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार (WPL 2025) टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 4 शहरों बड़ोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में खेले जाने वाले हैं। इसका एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा।

Mumbai Indians
image source vis getty images

इस बार टूर्नामेंट का आगाज 14 फरवरी और फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट का तीसरा सीजन होने वाला है। पहले सीजन को मुंबई इंडियंस और दूसरा सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था।

WPL 2025 के लीग स्टेज में होंगे 20 मुकाबले :-

wpl 2025 ka full schedule
image source via getty images

इस बार विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) सीजन में 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाने वाले हैं। इसके अलावा इस बार 20 और 23 फरवरी के साथ 2, 4, 5 और 9 मार्च को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

Royal Challengers Bangalore
image source vis getty images

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। इस बार एक भी दिन 2 मैच नहीं खेले जाएंगे। इसके अलावा 12 और 14 मार्च को भी कोई मैच नहीं खेला जाएगा। इस सीजन में वडोदरा में 6 मैच, बेंगलुरु में 8 मैच, लखनऊ में 4 मैच और मुंबई में 4 मैच खेले जाएंगे।

अभी तक लीग के फाइनल मुकाबलों में क्या हुआ :-

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। तब अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था।

Royal Challengers Bangalore
image source via getty images

इसके अलावा इस लीग में दिल्ली की टीम लगातार दूसरे सीजन में उपविजेता रही थी। वहीं इसके पहले सीजन के पहले फाइनल मुकाबले में MI को 7 विकेट से जीत मिली थी। तब भी उन्होंने दिल्ली की टीम को ही हराया था। इस फाइनल में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131/9 का स्कोर बनाया था। जिसको मुंबई की टीम ने 3 विकेट खोकर ही बना लिया था।

इस बार मिनी नीलामी में क्या हुआ :-

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के सीजन के लिए हुई छोटी नीलामी में 5 टीमों ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च कर कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा था। इनमें से इस बार 4 खिलाड़ी करोड़पति बनीं थी। इस सीजन के लिए 5 विदेशी खिलाड़ियों पर 2.70 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Mumbai Indians
image source via getty images

इसके अलावा इस सीजन के लिए भारत की सिमरन शेख सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं थी। उनको 1.90 करोड़ रुपए में गुजरात की टीम ने खरीदा था। जबकि वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं थी। उनको भी 1.90 करोड़ रुपये में गुजरात की टीम ने ही खरीदा था।

14 फरवरी, शुक्रवार गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
15 फरवरी, शनिवार मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
16 फरवरी, रविवार गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स शाम 7:30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
17 फरवरी, सोमवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
18 फरवरी, मंगलवार गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
19 फरवरी, बुधवार यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा
21 फरवरी, शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
22 फरवरी, शनिवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 फरवरी, सोमवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
25 फरवरी, मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
26 फरवरी, बुधवार मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
27 फरवरी, गुरूवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
28 फरवरी, शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
1 मार्च, शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
3 मार्च, सोमवार यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स शाम 7:30 बजे एकाना स्टेडियम, लखनऊ
6 मार्च, गुरुवार यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे एकाना स्टेडियम, लखनऊ
7 मार्च, शुक्रवार गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे एकाना स्टेडियम, लखनऊ
8 मार्च, शनिवार यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे एकाना स्टेडियम, लखनऊ
10 मार्च, सोमवार मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स शाम 7:30 बजे सीसीआई, मुंबई
11 मार्च, मंगलवार मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे सीसीआई, मुंबई
13 मार्च, गुरुवार एलिमिनेटर – लीग स्टेज में दूसरे स्थान की टीम बनाम लीग स्टेज में तीसरे स्थान की टीम शाम 7:30 बजे सीसीआई, मुंबई
15 मार्च, शनिवार फाइनल – लीग स्टेज में पहले स्थान की टीम बनाम एलिमिनेटर विजेता शाम 7:30 बजे सीसीआई, मुंबई

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version