Best Spells in the Womens Premier League: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में कई शानदार गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। इस लीग में बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाली ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिसा पेरी ने 6/15 अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
उनके अलावा इस लिस्ट में मरिज़ान कैप, अक्षा सोबना, टारा नॉरिस और किम गर्थ का भी नाम शामिल है। जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से वीमेंस क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां हम उन गेंदबाजों की बात कर रहे हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल डाला है।
वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बढ़िया स्पेल | Best Spells in the Womens Premier League
1. एलिसा पेरी – RCB Women – 6/15 vs MI Women (2024)

सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल के मामले में एलिसा पेरी का नाम पहले नंबर पर आता है। उन्होंने 12 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 4 ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी ने RCB Women को बड़ी बढ़त दिलाई। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 3.75 का रहा था।
2. मरिज़ान कैप – DC Women – 5/15 vs GG Women (2023)

बेस्ट बॉलिंग स्पेल किम लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की स्टार ऑलराउंडर मरिज़ान कैप का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 11 मार्च 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में 4 ओवरों में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 3.75 था और उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में अहम योगदान दिया था।
3. अक्षा सोबना – RCB Women – 5/22 vs UPW Women (2024)

सबसे बढ़िया स्पेल डालने के मामले में अक्षा सोबना का नाम तीसरे स्थान पर आता है। 24 फरवरी 2024 को अक्षा सोबना ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था। उनका इकॉनमी रेट 5.50 का रहा और उन्होंने अपने स्पेल से विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया।
4. टारा नॉरिस – DC Women – 5/29 vs RCB Women (2023)

वीमेंस विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल के मामले में टारा नॉरिस का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। उन्होंने 5 मार्च 2023 को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 5 विकेट झटके। उनका इकॉनमी रेट 7.25 था और उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
5. किम गर्थ – GG Women – 5/36 vs UPW Women (2023)

सबसे बढ़िया स्पेल डालने के मामले में गुजरात जायंट्स की तेज गेंदबाज किम गर्थ का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। उन्होंने 5 मार्च 2023 को DY पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस दौरान 4 ओवरों में 36 रन देकर कुल 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि, उनका इकॉनमी रेट 9.00 था, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को एक अच्छी स्थिति पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।