WPL 2025, Orange Cap: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के साथ बल्लेबाजों के बीच Orange Cap (सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी) की रेस और भी दिलचस्प होती जा रही है। बता दें कि, अब तक खेले गए मुकाबलों में कई स्टार बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और टॉप 10 रन स्कोरर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। वीमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। आने वाले मैचों में ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी। आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर, जिन्होंने WPL 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
WPL 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट | List of Players who have Scored the Most Runs so far in WPL 2025
1. एशले गार्डनर – 141 रन

गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर एश गार्डनर ने इस सीजन में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 3 पारियों में 70.50 की शानदार औसत और 178.48 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं। गार्डनर की खास बात यह है कि उन्होंने अपनी इन पारियों में कुल 12 छक्के लगाए हैं।
2. नैट सिवर-ब्रंट – 137 रन
मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर नैट सिवर ब्रंट ने महज 2 पारियों में 137 रन ठोक कर साबित कर दिया कि वे किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकती हैं। अब तक वीमेंस प्रीमियर लीग में उनका औसत 137.00 का है, स्ट्राइक रेट 139.79 का रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने 24 चौके जड़े हैं और अपनी टीम के लिए अहम पारियां खेली हैं।
3. मेग लैनिंग – 101 रन
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग हमेशा की तरह इस सीजन में भी शानदार लय में दिखी हैं। उन्होंने इस सीजन 3 पारियों में 33.66 की औसत से 101 रन बनाए हैं। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट 116.09 रहा है, लेकिन उनकी पारियां दिल्ली के लिए काफी अहम साबित हुई हैं।
4. स्मृति मंधाना – 90 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने 2 पारियों में 45.00 की औसत से 90 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 166.66 का है, जो उनके आक्रामक अंदाज को दर्शाता है। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है।
5. ऋचा घोष – 75 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने इस सीजन में अब तक विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 234.37 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। उनका यह प्रदर्शन RCB के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है और आने वाले मुकाबलों के लिए वह अपनी टीम के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
6. हरलीन देओल – 75 रन
गुजरात जायंट्स की हरलीन देओल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 पारियों में 75 रन बनाए हैं। उनका औसत 75.00 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 115.38 का है। उन्होंने 10 चौके लगाए हैं और अपनी टीम को स्थिरता प्रदान की है।
7. एन्नाबेल सदरलैंड – 73 रन
दिल्ली कैपिटल्स की ऑलराउंडर एन्नाबेल सदरलैंड ने 3 पारियों में 73 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.50 और स्ट्राइक रेट 125.86 रहा है। उनकी यह पारियां टीम के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई हैं। दो बार फाइनल का सफ़र तय कर चुकी
8. शेफाली वर्मा – 69 रन
दिल्ली कैपिटल्स की आक्रामक ओपनर शेफाली वर्मा ने अब तक 3 पारियों में 69 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 197.14 का है, जो यह दर्शाता है कि वे कितनी तेज गति से रन बना रही हैं। उन्होंने अब तक 10 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के आने वाले मुकाबले में यह खिलाड़ी और भी खतरनाक साबित हो सकती है।
9. किरण नवगिरे – 66 रन

यूपी वॉरियर्स की विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे ने 2 पारियों में 66 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.00 और स्ट्राइक रेट 188.57 का रहा है। उन्होंने अब तक 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं और अपनी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली हैं।
10. डिएंड्रा डॉटिन – 65 रन
गुजरात जायंट्स की अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने 3 पारियों में 65 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.50 और स्ट्राइक रेट 175.67 रहा है। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े हैं और अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। गुजरात जायंट्स की टीम इस बार भी अपने लय में नही दिख रही है और उनके लिए डॉटिन का चलना काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।