WPL 2025, DC vs MI Live Streaming Details: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में शानदार रहा है. पिछले दोनों ही सीजन में मैग लैंनिंग की अगुवाई वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुँचने के बाद भी ख़िताब जीतने से चूक गई थी. जबकि, मुंबई इंडियंस ने पहले ही सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराकर पहला ख़िताब अपने नाम किया था.
DC vs MI: दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है

DC और MI के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस को 3 मैचों में जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 2 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. दोनों टीमें सीजन के पहले फाइनल में आपस में भिड़ चुकी हैं, इसीलिए क्रिकेट फैंस WPL 2025 के तीसरे सीजन में खेले जाने वाले इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे पहला अर्धशतकीय पारी मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL 2023 के पहले सीजन के पहले मैच में खेली थी.
DC vs MI, Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी। यहां आप अलग-अलग भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। बता दें कि, यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहाँ देखें?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर की जाएगी। इसका लाइव टेलीकास्ट भारत के अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।