WPL 2025, GGW vs MIW Live Streaming Details: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पांचवा मुकाबला 18 फरवरी को गुजरात जायंट्स (GGW) और मुंबई इंडियंस (MIW) के बीच वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था।
वीमेंस प्रीमियर लीग की इतिहास में इन दोनों के मुकाबले की बात करें तो इसमें मुंबई इंडियंस वीमेंस की टीम गुजरात जायंट्स की टीम पर भारी रही है। अब तक मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात की टीम ने एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। आज के इस आर्टिकल में हम वीमेंस प्रीमियर लीग के पांचवे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप कहाँ देख सकेंगे इसके बारे में बताएंगे।
GGW vs MIW: गुजरात जायंट्स की टीम मुंबई के खिलाफ दर्ज करना चाहेगी पहली जीत
वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के इतिहास में गुजरात जायंट्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। लेकिन इस सीजन वह अपने पिछले प्रदर्शन को भूलकर मुंबई के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी। वहीँ मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गवांकर आई है और वह भी इस सीजन की पहली जीत की तलाश में रहेगी।
GGW vs MIW: दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से चारो ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है जबकि, गुजरात जायंट्स को सभी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
GGW vs MIW, Live Streaming: गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी। यहां आप अलग-अलग भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। बता दें कि, यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जायेगा।
WPL 2025: गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस मुकाबले का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहाँ देखें?
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस मुकाबले का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर की जाएगी। इसका लाइव टेलीकास्ट भारत के अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।