Monday, August 18

WPL 2025, UPW vs DCW Live Streaming Details: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का छठवां मुकाबला 19 फरवरी को यूपी वॉरियर्ज (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DCW) के बीच वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में 7:30 बजे से खेला जाएगा। 

इस सीजन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस हराया था, लेकिन सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में उसे डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीँ यूपी वॉरियर्ज को अपने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के हाथों बुरी तरह से शिकस्त मिली थी।   

वीमेंस प्रीमियर लीग की इतिहास में इन दोनों के मुकाबले की बात करें तो इसमें दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस की टीम का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, यूपी की टीम पहले मुकाबले में मिली हार को पीछे छोड़कर अपना दूसरा मुकाबला जीतकर दो अंक अर्जित करना चाहेगी। आज के इस आर्टिकल में हम वीमेंस प्रीमियर लीग के छठवें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप कहाँ देख सकेंगे इसके बारे में बताएंगे। 

UPW vs DCW: दोनों ही टीमें एक दूसरे को देंगी कड़ी टक्कर  

वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूपी वीमेंस पर भारी रही है, लेकिन इस सीजन दिल्ली दो मुकाबले खेल चुकी है और उसे एक में हार और एक में जीत मिली है और उसके दो अंक हो गए हैं। वहीँ यूपी वॉरियर्ज की टीम इस सीजन एक मुकाबला खेली है जिसमें उसे हार मिली है, अब वह दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। 

UPW vs DCW: दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर 

UPW vs DCW, WPL 2025
UPW vs DCW, WPL 2025/Getty Images

यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से यूपी वॉरियर्ज को एक मुकाबले में जीत मिली है जबकि दिल्ली कैपिटल्स को तीन मुकाबले में जीत मिली है। 

UPW vs DCW, Live Streaming: यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

यूपी वॉरियर्ज (DCW) और दिल्ली कैपिटल्स (DCW) की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी। यहां आप अलग-अलग भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। बता दें कि, यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जायेगा। 

WPL 2025: यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहाँ देखें?

यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर की जाएगी। इसका लाइव टेलीकास्ट भारत के अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version