Wednesday, June 10

Intercontinental cup 2024: भारत और सीरिया के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल कप (Intercontinental cup 2024) का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में सीरिया ने भारत को 3-0 से हराकर पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल कप (Intercontinental cup 2024) जीत लिया है। इसके अलावा पहली बार ही सीरिया की टीम ने भारत में कोई खिताब जीता है। वहीं तीन देशों के इस टूर्नामेंट के आखिरी मैच में सीरिया के लिए महमूद अल असवाद (सातवें), दालेहो ईरानदुस्त (76वें) और पाब्लो सब्बाग (90+6 मिनट) ने गोल किए।

Intercontinental cup 2024 मनोलो मार्केज के कार्यकाल की निराशाजनक शुरुआत :-

Syria won the Intercontinental Cup
image source : X

वहीं इगोर स्टिमैक के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बने मनोलो मार्केज का कार्यकाल निराशाजनक तरीके से शुरू हुआ है। क्यूंकि मनोलो मार्केज ने जुलाई में ही भारतीय फुटबॉल टीम की बागडोर अपने हाथ में संभाली थी। वहीं इससे पहले भारत को तीन सितंबर को मॉरीशस ने भी गोलरहित मुकाबले में बराबरी पर रोका था। इसके अलावा सीरिया की टीम ने भी मॉरीशस को 2-0 से हराया था।

Intercontinental cup 2024 अंक तालिका में शीर्ष पर रहा सीरिया :-

इस बार इंटरकॉन्टिनेंटल कप (Intercontinental cup 2024) में सीरिया की टीम ने अपना अभियान छह अंक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए खत्म किया। जबकि इस बार भारतीय टीम और मॉरीशस की टीम के नाम एक – एक अंक रहा है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला नहीं होता है।

Syria won the Intercontinental Cup
image source : X

जो भी टीम राउंड-रोबिन मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा अंक जुटाने वाली होती है वही टीम इस टूर्नामेंट को जीतती है। इसके अलावा भारत ने साल 2018 और 2023 में इस इंटरकॉन्टिनेंटल कप के खिताब को जीता था। वहीं इसके अलावा साल 2019 में सीरिया की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। लेकिन इस बार सीरिया की टीम ने इस ट्रॉफी को पहली बार ही जीता है।

Syria won the Intercontinental Cup
image source : X

वहीं इसके अलावा इस पश्चिम एशियाई देश सीरिया का भारत में टूर्नामेंट खेलने का एक लंबा इतिहास रहा है। लेकिन फिर भी इससे पहले इस देश की टीम ने यहां पर एक भी खिताब नहीं जीता था। इसके अलावा सीरिया की टीम साल 2007 और 2009 में नेहरू कप के फाइनल में भारतीय टीम से हार गई थी।

Syria won the Intercontinental Cup
image source : X

इसके अलावा सीरिया की टीम साल 2012 में इस टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थी। क्यूंकि पिछले भारत दौरे पर साल 2019 में सीरिया इंटरकॉन्टिनेंटल कप (Intercontinental cup 2024) में तीसरे स्थान पर रही थी। तब सीरिया की टीम ने भारत के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में सीरिया ने कतर में एशियाई कप में भारत को 1-0 से हराया था।

ये भी पढ़ें: लखनऊ फॉल्कन्स को प्लेऑफ का टिकट, मेरठ मावरिक्स को सात विकेट से दी करारी मात

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version